सेना की चौकी पर हमले का प्रयास करने वाला फलस्तीनी हमलावर मार गिराया : इसराइली सेना

Webdunia
शुक्रवार, 14 मई 2021 (22:50 IST)
यरुशलम। इसराइल की सेना ने कहा कि विवादित क्षेत्र पश्चिम किनारा स्थित सेना की एक चौकी में अपनी कार से टक्कर मारने का प्रयास करने वाले एक फलस्तीनी हमलावर को एक सैनिक ने मार गिराया। संदिग्ध ने सैनिक को चाकू मारने की भी कोशिश की थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी एक व्यक्ति के मारे जाने की पुष्टि की है, हालांकि इस घटना के बारे में और जानकारी नहीं दी। यह घटना शुक्रवार को पश्चिम किनारा के रामल्ला शहर के उत्तरी हिस्से में हुई। अधिकार समूहों ने इसराइली सेना द्वारा फलस्तीनी लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में मार गिराने की पहले की घटनाओं के बारे में शिकायत की है।

हाल के वर्षों में फलस्तीनियों द्वारा चाकू हमले, गोलीबारी और कार से कुचलने जैसे हमलों को अंजाम दिया गया है। ऐसे हमलों में कई इसराइली सैनिक तथा आम नागरिक मारे गए और कई घायल हो गए। पश्चिम किनारा में सेना की चौकियों को अक्सर ऐसे हमलों का लक्ष्य बनाया जाता है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Rekha Gupta : पहली कैबिनेट बैठक में CM रेखा गुप्ता ने लिए 2 बड़े फैसले

...तो यह अमेरिका के प्रति अन्याय होगा, भारत को लेकर ट्रंप ने दिया चौंकाने वाला बयान

इंदौर में आसाराम की हर गतिविधि पर नजर रख रही पुलिस की सीक्रेट टीम

Gold : सोने की ऊंची छलांग, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, चांदी भी 99000 के पार

कैलाश विजयवर्गीय ने क्‍यों कहा, यदि शिवाजी महाराज नहीं होते तो मेरा नाम कलीमुद्दीन होता

सभी देखें

नवीनतम

इस साल देश में होगी गेहूं की बंपर फसल, क्या बोले कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान

उत्तराखंड विधानसभा में कठोर भूमि विधेयक पेश

Karnataka: बागी BJP विधायक ने किए चामुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन, मीडिया से बनाए रखी दूरी

अरविंदर सिंह लवली होंगे दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर

UP : 75 जेलों में पहुंचा संगम का जल, कैदियों ने किया स्‍नान, लिया यह संकल्‍प

अगला लेख
More