अमेरिका ने कहा, तालिबान के खिलाफ कार्रवाई करे पाकिस्तान

Webdunia
सोमवार, 2 जुलाई 2018 (14:33 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि अफगानिस्तान में 17 वर्षों से आतंकवादी गतिविधियां करने वाला तालिबान बातचीत के लिए तैयार नहीं है। पाकिस्तान को तालिबान के खिलाफ और अधिक कार्रवाई करने की जरूरत है।
 
 
अमेरिका की राजदूत एलिस वेल्स ने कहा है कि तालिबान को बातचीत की मेज पर लाने के लिए पाकिस्तान को और अधिक प्रयास करने होंगे। सुश्री वेल्स को सोमवार को पाकिस्तान में वार्ता में हिस्सा लेना है।
 
सुश्री वेल्स ने पत्रकारों से कहा कि पाकिस्तान की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होगी, लेकिन पाकिस्तान ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। पाकिस्तान के सहयोग के बिना हमारे लिए अपने लक्ष्य को हासिल करना बहुत मुश्किल है।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुश्री वेल्स ने कहा कि मेरा मानना है कि तालिबान के संबंध में सभी को राजनीतिक समाधान के लिए नए सिरे से प्रयास करने होंगे। सुश्री वेल्स ने शनिवार को अफगानिस्तान यात्रा के दौरान यह टिप्पणी की।
 
उन्होंने कहा कि तालिबान के बातचीत के रास्ते पर न आने को किसी भी तरह स्वीकार नहीं किया जा सकता। तालिबान ने अभी तक अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के शांति वार्ता के प्रस्ताव को अस्वीकार किया है। तालिबान सीधे अमेरिका से वार्ता के लिए जोर दे रहा है, जिससे अमेरिका ने बार-बार इंकार किया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष

बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट केस : NIA ने जारी की हमलावर की तस्वीर, सूचना देने वाले को 10 लाख का इनाम

क्या TMC से Lok Sabha Election लड़ने वाले हैं Sourav Ganguly? ममता से मुलाकात के बाद लगे कयास

पानी के भीतर चलने वाली देश की पहली मेट्रो लाइन, जानिए क्या हैं विशेषताएं

राहुल जी के दिन इतने ख़राब नहीं हुए कि सिलेंडर को फ्लाइंग किस दें, सारिका पासवान ने स्‍मृति ईरानी को ये क्‍या कह दिया

सभी देखें

नवीनतम

2024-25 में भी दिल्लीवालों को मुफ्त मिलेगी बिजली, आएंगे Zero बिल

जब भी उज्जैन में कुंभ मेला होता है तो भाजपा जीतती है : मुख्यमंत्री यादव

इंदौर के 2 भाइयों ने 1900 से ज्यादा बाल विवाह रोककर रचा विश्व कीर्तिमान

30 लाख सरकारी नौकरियों से लेकर पेपर लीक से मुक्ति तक, क्‍या है राहुल गांधी की 5 बड़ी गारंटी?

असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई, 9.6 करोड़ की हेरोइन के साथ म्यांमार का नागरिक गिरफ्तार

अगला लेख
More