पाकिस्तान ने 1,210 मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची जारी की, मुंबई हमले में संलिप्त दहशतगर्दों के नाम भी शामिल

Webdunia
शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (07:24 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने गुरुवार को 1,210 मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की सूची जारी की। इसमें मुंबई आतंकी हमले में संलिप्त दहशतगर्द भी शामिल हैं।
 
यह सूची संघीय जांच एजेंसी (FIA) की आतंकवाद रोधी इकाई ने जारी की है। दिलचस्प बात यह है कि सूची में लंदन में रहने वाले मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) के नेता अल्ताफ हुसैन और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (PML-N) के कार्यकर्ता नासिर बट्ट का भी नाम है।
 
इस सूची को पीटीआई ने देखा है, जिसमें 2008 के मुंबई हमले में संलिप्त लोगों के नाम और पते भी हैं। सूची में आतंकवादी का नाम, पिता का नाम और आखिरी ज्ञात पता है। साथ में अगर कोई इनाम घोषित किया गया है तो उसकी भी जानकारी है।
 
इसमें शामिल पहले 19 नाम किसी न किसी तरह मुंबई आतंकी हमले से जुड़े हैं। पहला नाम अजमद खान का है। वह लश्कर ए तैयबा का पूर्व सदस्य है। उसने अल फौज़ नौका खरीदी थी जिसका इस्तेमाल मुंबई हमले के दौरान किया गया था। दूसरा नाम इफ्तिखार अली का है। इसकी पहचान लश्कर के पूर्व सदस्य के तौर पर हुई है।
 
विवरण के मुताबिक, इसने मुंबई हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों से बात करने के लिए वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीओआईपी) कनेक्शन हासिल किया था।  सूची में पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ और प्रधानमंत्री शौकत अज़ीज़ पर हमले के संदिग्धों के नाम भी शामिल हैं। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK वालों दो महीने का राशन जमा कर लो, कभी भी छिड़ सकती है भारत से जंग

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो टांगें तोड़ देंगे, CM हिमंत विश्व शर्मा की चेतावनी

अब बिलावल के बदले सुर, कहा- पाकिस्तान का अतीत आतंकी संगठनों से जुड़ा

पाकिस्तानी युवती से शादी कर फंसा CRPF जवान, अब पत्नी के साथ नौकरी भी खतरे में

LoC पर भूमिगत बंकरों में लग रही हैं कक्षाएं, हमले से बचने के गुर भी सीख रहे हैं विद्यार्थी

सभी देखें

नवीनतम

Airtel, Vi और Jio के यूजर्स ऐसे पा सकते हैं Spam Calls से हमेशा के लिए छुटकारा, कैसे करें DND का प्रयोग

पाकिस्तानी झंडे लगे हर शिप की भारत में No entry, आतंक के आका को एक और झटका

Delhi : प्रवेश वर्मा की अधिकारियों को चेतावनी, बहाना नहीं, 21 दिनों में बदलेगी दिल्ली की सूरत

बदायूं में 6 बंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले, जहर दिए जाने का संदेह

मोदी-शाह मुझे बम दें, पाकिस्तान में मचा दूंगा तबाही, कर्नाटक के वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने मांगी इजाजत

अगला लेख
More