संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को बड़ा झटका, 2 भारतीयों को आतंकी साबित करने की कोशिश नाकाम

Webdunia
गुरुवार, 3 सितम्बर 2020 (10:36 IST)
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्‍ट्र में पाकिस्तान की भारत के खिलाफ एक और नापाक साजिश नाकाम हो गई। पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र की 1267 कमेटी के तहत 2 भारतीयों के नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अंतरराष्ट्रीय आतंकियों की लिस्ट में शामिल करवाने में विफल रहा।
 
संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत टीएस तिरूमूर्ति ने ट्वीट करके कहा, 'आतंकवाद को धार्मिक रंग देकर 1267 विशेष प्रक्रिया का राजनीतिकरण करने की पाकिस्तान की घिनौनी कोशिश को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने नाकाम कर दिया है। हम उन सभी परिषद सदस्यों को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने पाकिस्तान की इस कोशिश को रोका।'
 
संयुक्त राष्ट्र में यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी और बेल्जियम ने पाकिस्तान के दावे खारिज कर दिया। इन देशों ने कहा कि पाकिस्तान के पास इन भारतीयों को आंतकी घोषित करने के लिए कोई सबूत नहीं हैं।
 
पाकिस्तान दो भारतीय नागरिकों गोबिंदा पटनायक और अंगारा अप्पाजी के नाम को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल करवाना चाहता था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख
More