Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Pakistan : ग्वादर में BLA का घातक हमला, 4 चीनी नागरिक और 9 पाक सैनिकों को मार गिराने का दावा

हमें फॉलो करें Pakistan : ग्वादर में BLA का घातक हमला, 4 चीनी नागरिक और 9 पाक सैनिकों को मार गिराने का दावा
, रविवार, 13 अगस्त 2023 (16:48 IST)
pakistan balochistan gwadar attack  : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चीन के कामगारों पर हमला होने की खबर है। मीडिया खबरों के मुताबिक इस हमले में 4 चीनी नागरिक और पाकिस्तानी सेना के 9  सुरक्षाकर्मियों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। 
 
बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। सरकारी अधिकारियों ने भी ग्वादर में चीनी कामगारों पर हमले की पुष्टि की है। 
 
यह हमला फकीर कॉलोनी के पास हुआ। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने दो कथित हमलावरों की तस्वीरें जारी की हैं।  अस्पताल और स्थानीय सूत्रों के अनुसार आज के हमले में अब तक कई लोग मारे गए हैं और घायल हुए हैं।

चीन कर रहा है निवेश : सीपीईसी परियोजना के तहत चीन बलूचिस्तान में भारी निवेश कर रहा है। 
 
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, इलाके में उग्रवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद अभियान शुरू किया गया। आईएसपीआर ने कहा कि सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।"
 
पिछले साल नवंबर में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान द्वारा सरकार के साथ अपना संघर्षविराम समाप्त किए जाने के बाद विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है।
 
पिछले महीने बलूचिस्तान के झोब और सुई इलाकों में अभियान के दौरान पाकिस्तानी सेना के 12 सैनिक मारे गए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तिरंगा यात्रा में बोले अमित शाह, हमें देश के लिए जीने से कोई नहीं रोक सकता