पाक सेना का दावा, उड़ाई भारतीय चौकियां, जारी किया वीडियो

Webdunia
रविवार, 4 जून 2017 (13:40 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि उसने भारतीय चौकियों को ध्वस्त कर किया है। सेना ने रविवार को अपने दावे के समर्थन में एक वीडियो जारी किया जिसमें नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैन्य चौकियों को  नुकसान को दिखाया गया है।
 
पाकिस्तानी सेना की, भारतीय पक्ष द्वारा संघर्ष विराम के उल्लंघन पर जवाबी कार्रवाई में नियंत्रण रेखा के ताता पानी सेक्टर में पांच भारतीय सैनिकों को मार गिराने के दावे के एक दिन बाद 27 सेकंड का यह वीडियो जारी किया गया है।
 
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने आज तड़के ट्विटर पर यह वीडियो पोस्ट किया। वीडियो के साथ संक्षिप्त जानकारी में उन्होंने कहा, 'भारतीय पक्ष द्वारा निर्दोष नागरिकों पर बिना उकसावे के की गई गोलीबारी के जवाब में पाक सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर भारतीय पक्ष की तबाही दिखाती वीडियो क्लिप।' दो हफ्ते में यह दूसरा मौका है जब पाकिस्तानी सेना ने ऐसा वीडियो जारी किया है।
 
इससे पहले 24 मई को भी उसने एक वीडियो जारी किया था जिसमें कथित तौर पर नियंत्रण रेखा पर भारतीय पक्ष को हुए भारी नुकसान को दिखाया गया था। इससे पहले भारतीय सेना ने एक वीडियो क्लिप जारी की थी जिसमें पाकिस्तानी चौकियों पर किए गए दंडात्मक हमले को दिखाया गया था।
 
सेना की मीडिया इकाई इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने शनिवार को दावा किया था कि उसने गोलीबारी में पांच भारतीय सैनिकों को मार गिराया और भारतीय बंकरों को तबाह कर दिया। पाकिस्तानी सेना द्वारा सीमापार गोलीबारी के बारे में और कोई विवरण नहीं दिया गया।
 
भारतीय सेना ने शनिवार को कहा था कि पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर किए गए संघषर्विराम उल्लंघन में एक महिला जख्मी हो गई था। इस पर भारतीय पक्ष ने जवाबी कार्रवाई की। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

कितनी पढ़ी लिखी हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जानिए कौन सी हैं डिग्रियां और कब शुरू हुआ राजनीतक जीवन की

LIVE: कुछ ही देर में दिल्ली सीएम पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता

शीशमहल में नहीं रहेंगी दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

भोपाल में दूल्हे के सामने दुल्हन का अपहरण, शादी से पहले था अफेयर

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें बरकरार, जानें आपके नगर में नए भाव

अगला लेख
More