Hanuman Chalisa

पाक अर्द्धसैनिक बल पर आत्मघाती हमला, 2 जवानों की मौत

Webdunia
सोमवार, 17 जुलाई 2017 (15:25 IST)
पेशावर। पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में अर्द्धसैनिक बल के जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर सोमवार को 1 आत्मघाती हमलावर ने हमला किया जिसमें 1 मेजर सहित 2 जवानों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
 
तहरीक-ए-तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पुलिस ने बताया कि विस्फोटकों से लदी मोटरसाइकल पर सवार हमलावर ने फ्रंटियर कांस्टेबुलेरी (एफसी) के काफिले पर पेशावर के हयाताबाद क्षेत्र में ट्रैफिक सिग्नल के दौरान हमला किया।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशंस) सज्जाद खान ने बताया कि इस हमले में फ्रंटियर कॉर्प्स के 1 मेजर समेत 2 जवानों की मौत हो गई। हयाताबाद के बाग-ए-नारन में हुए इस आत्मघाती विस्फोट में समीप से गुजर रहे राहगीरों समेत 10 लोग घायल हो गए। काफिले का हिस्सा रहे 2 वाहन इस विस्फोट में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे।
 
विस्फोट के बाद सुरक्षाबलों ने इस क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। घायल हुए लोगों को हयाताबाद मेडिकल कॉम्प्लेक्स में भर्ती कराया गया है। तहरीक-ए-तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पाकिस्तानी सेना द्वारा कबायली इलाके खैबर में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के खात्मे के लिए अभियान शुरू करने की घोषणा के 1 दिन बाद यह हमला हुआ है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

जम्मू कश्मीर के राजौरी में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर आतंकियों से 8वें दिन भी मुठभेड़ जारी

राजस्थान में रेतीला बवंडर, 5 जिलों में छाया अंधेरा, पाकिस्‍तान ने बदल डाला भारत का मौसम

शादी से पहले दूल्हे ने काटा प्रायवेट पार्ट, परिवार में हड़कंप, युवक की हालत गंभीर, आखिर क्यों उठाया यह कदम?

अगला लेख