Publish Date: Monday, 30 October 2017 (16:48 IST)
Updated Date: Monday, 30 October 2017 (17:00 IST)
न्यू यॉर्क। काली त्वचा के कारण बहुत अधिक गर्मी से प्रभावित रहने और मौका पड़ते ही पानी में घंटों तक नहाने के लिए प्रसिद्ध पशु हाथी बहुत समझदार प्राणी भी माना जाता है। कभी कभी तो यह अपनी बुद्धि और चतुराई से लोगों को भी आश्चचकित कर देता है। पर हम जिस हाथी का जिक्र कर रहे हैं, उससे खास बात यह भी जुड़ी है कि यह स्नान करने के बाद भी अपना भोजन लेता है।
आप को इस हाथी के बारे में जानकर सुखद आश्चर्य होता है कि अपने नियम का पूरी तरह से पालन करता है। इस हाथी का नाम समुद्र है और यह 9 वर्ष का है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसका जन्म वर्ष 2008 में अमेरिका के अोरेगॉन चिडि़याघर में हुआ था।
नन्हा समुद्र बिलकुल अपने नाम की तरह ही चंचल और पानी में खेलने का बेहद शौकीन है। चिड़ियाघर के अधिकृत सोशल मीडिया एकाउंट ने अभी समुद्र का एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें वह पानी में अठखेलियां करता हुआ नजर आ रहा है।
समु्द्र की सबसे खास बात यह भी है कि वह सिर्फ नहाने का ही शौकीन नहीं है। वरन समुद्र बिना नहाए खाना नहीं खाता है। कुछ मिनट के इस वीडियो को अभी तक कई लाख लोग देख चुके हैं। हजारों बार इस वीडियो को शेयर किया जा चुका है। जू में समुद्र को सभी पसंद करते हैं और वह भी सभी का प्यारा है। समुद्र को जब भी मौका मिलता है वह पानी में खेलने के लिए पहुंच जाता है।