अब तालिबान के काम नहीं आ पाएंगे अमेरिकी हथियार, सेना ने डिफेंस सिस्टम किया निष्क्रिय

Webdunia
मंगलवार, 31 अगस्त 2021 (14:58 IST)
काबुल। अमेरिकी सैनिकों ने इस बार अफगानिस्तान से लौटते समय काफी सतर्कता दिखाई है। दरअसल, अमेरिकी सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है, लेकिन इस बार अमेरिकी सैनिकों ने अफगानिस्तान छोड़ने से पहले अपने डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया है। अब तालिबान इन छोड़े गए हथियारों का उपयोग नहीं कर पाएगा। 
 
बताया जा रहा है कि सैनिकों ने काबुल एयरपोर्ट पर पूरी सावधानी के साथ वापसी के अंतिम चरण को अंजाम दिया है। यूएस सैनिकों ने एयरपोर्ट पर मौजूद सभी हवाई जहाज, हथियारों से लैस वाहन और रॉकेट डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया है। ऐसा करने से तालिबान इन हथियारों का उपयोग नहीं कर पाएगा। अमेरिकी सेना ने काबुल पर 15 अगस्त को तालिबान के कब्जे के बाद महज 15 दिनों में अपने नागरिकों और मददगारों की सुरक्षित वापसी के साथ इस काम को पूरा किया है। 
 
सेंट्रल कमान के प्रमुख जनरल मैकेंजी ने कहा कि हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 73 विमानों को पहले ही डिमिलिट्राइज्ड कर दिया गया था। ये विमान अब बेकार हैं। अब सैन्य अभियान में इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। सेना ने काबुल एय़रपोर्ट पर हाईटेक रॉकेट डिफेंस सिस्टम को भी निष्क्रिय कर दिया है। 
 
मैकेंजी ने कहा कि अमेरिकी सेना ने 70 हथियारबंद वाहन अफगानिस्तान में छोड़े हैं। इनमें से हर एक वाहन की कीमत 10 लाख डॉलर है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने करीब सवा लाख लोगों को अफगानिस्तान से 15 दिनों में बाहर निकाला है। उन्होंने बताया कि रॉकेट डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय करने में ज्यादा वक्त लगा। हालांकि आखिरी विमान के रवाना होने तक इसे चालू रखा गया था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

आरजी कर करप्शन केस में 6 स्थानों पर ED की रेड, TMC विधायक पर भी कसा शिकंजा

केजरीवाल के बाद कौन संभालेगा दिल्ली की कमान? 12 बजे विधायक दल की बैठक में फैसला

उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा गहरे दबाव का क्षेत्र, 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

ऑस्ट्रेलिया के वर्क एंड हॉलीडे वीजा में अब भारत भी

live : केजरीवाल शाम 4.30 बजे देंगे इस्तीफा, कौन होगा दिल्ली का नया CM?

अगला लेख
More