सावधान, उत्तर कोरिया ने किया नए हाई-टेक हथियार का परीक्षण

Webdunia
शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (09:48 IST)
सियोल। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने नए ‘हाई टेक’ हथियार के परीक्षण का निरीक्षण किया। योनहाप संवाद समिति के अनुसार प्योंगयांग की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
 
उत्तर कोरिया के सरकारी प्रसारक का हवाला देते हुए योनहाप ने बताया, 'किम जोंग उन ने राष्ट्रीय रक्षा विज्ञान अकादमी में नव विकसित हाई-टेक सामरिक हथियार के परीक्षण का निरीक्षण किया।' उसने बताया कि परीक्षण सफल रहा, लेकिन यह किस तरह का हथियार है, इस बारे में नहीं बताया।
 
प्योंगयांग की सरकारी मीडिया ने कहा, 'हाई-टेक सामरिक हथियार का लंबे समय में विकास किया गया है। यह हमारे देश की रक्षा को अभेद्य बनाता है और हमारी पीपुल्स आर्मी की लड़ाकू शक्ति को मजबूत बनाता है।' 
 
प्योंगयांग द्वारा परमाणु हथियार और बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण रोका जाना इस साल के कूटनीतिक घटनाक्रमों और उत्तर कोरिया-अमेरिका के बीच वार्ता के लिए महत्वपूर्ण रहा है। इसकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार प्रशंसा की है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में आस्था का सैलाब, 54 करोड़ से ज्यादा ने किया कुंभ स्नान

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

अगला लेख
More