उत्तर कोरिया ने किया हाइपरसोनिक मिसाइल परीक्षण, 1000 KM की दूरी पर भेदा लक्ष्य

Webdunia
बुधवार, 12 जनवरी 2022 (08:22 IST)
सोल। उत्तर कोरिया ने शीर्ष नेता किम जोंग उन की मौजूदगी में हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया। हाइपरसोनिक मिसाइल ने 1000 किलोमीटर (620 मील) की दूरी पर अपना लक्ष्य भेदा।
 
इससे पहले की रिपोर्टों में कहा गया था कि उत्तर कोरिया ने मंगलवार तड़के एक बैलिस्टिक मिसाइल जापान सागर की ओर दागी थी। जिसे हाल ही में कुछ समय पहले दागी गई हाइपरसोनिक मिसाइल से ज्यादा सक्षम माना जा रहा है।

उत्तर कोरिया ने एक सप्ताह से भी कम समय में यह नया परीक्षण किया है जो यह दर्शाता है कि प्योंगयांग किस तेजी से उन्नत हथियार विकसित करने में जुटा है।
 
दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने आधिकारिक तौर पर कहा कि मौजूदा मिसाइल ने ध्वनि से 10 गुना अधिक रफ्तार से 60 किमी की अधिकतम ऊंचाई तक 700 किमी (435 मील) दूरी तय की।
 
दक्षिण कोरियाई सेना के अनुसार यह प्रक्षेप्य अधिक उन्नत है, लेकिन जेसीएस ने अब तक इस बात की पुष्टि करने से इनकार किया है कि यह हाइपरसोनिक मिसाइल थी या नहीं। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

अगला लेख
More