Publish Date: Sat, 21 Oct 2017 (08:55 IST)
Updated Date: Sat, 21 Oct 2017 (08:57 IST)
मास्को। उत्तर कोरिया ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए वह अपने परमाणु परीक्षण कार्यक्रम को जारी रखेगा।
रूस की समाचार एजेंसी रिया ने उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय के एक राजनयिक नाम योक सेन के हवाले से कहा कि उत्तर कोरिया आत्मरक्षा के लिए परमाणु परीक्षण जारी रखेगा।
उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के लोगों को लगातार विश्वास दिलाया जा रहा है कि परमाणु हथियार विकसित करना ही सही विकल्प है। अमेरिका के परमाणु खतरे से निपटने के लिए परीक्षण किया जाना जरूरी है।
गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र के द्वारा प्रतिबंध के बावजूद उत्तर कोरिया लगातार परमाणु परीक्षण कर रहा है। इस दौरान अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच संबंधों में कड़वाहट बढ़ी है। (वार्ता)