Publish Date: Thu, 28 Sep 2017 (10:35 IST)
Updated Date: Thu, 28 Sep 2017 (10:37 IST)
सोल। दक्षिण कोरिया ने आशंका जताई है कि उत्तर कोरिया अगले महीने अपनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना और चीन के सभी महत्वपूर्ण कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस की स्थापना की वर्षगांठ के मौके पर अधिक उत्तेजक कार्रवाई कर सकता है।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चुंग यूई-योंग ने गुरुवार को राष्ट्रपति मून जेई-इन के साथ हुई बैठक में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उत्तर कोरिया 10 और 18 अक्टूबर के आसपास कोई उत्तेजक कार्रवाई करे, लेकिन उन्होंने विस्तृत विवरण नहीं दिया। (वार्ता)
webdunia
Publish Date: Thu, 28 Sep 2017 (10:35 IST)
Updated Date: Thu, 28 Sep 2017 (10:37 IST)