Daily Horoscope
✕

अमेरिकी थिंक टैंक में निरुपमा राव पब्लिक पॉलिसी फैलो नियुक्त

Webdunia
गुरुवार, 1 जून 2017 (12:10 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में भारत की पूर्व राजदूत निरुपमा राव को वॉशिंगटन स्थित एक थिंक टैंक में पब्लिक पॉलिसी फैलो नियुक्त किया गया है। वे यहां भारत-चीन संबंध परियोजना पर काम करेंगी।
 
राव विल्सन सेंटर के एशिया प्रोग्राम के साथ संबद्ध रहेंगी ओर विल्सन सेंटर के आवास में 3 महीने तक रहेंगी। यह सेंटर वैश्विक मुद्दों को निपटाने के लिए एक गैर पक्षपातपूर्ण नीति वाला मंच है।
 
विल्सन सेंटर ने बताया है कि वे भारत-चीन संबंध को लेकर एक किताब प्रोजेक्ट पर काम करेंगी। इसके साथ ही वे विल्सन सेंटर द्वारा भारत को लेकर किए जाने वाले कामों पर भी काम करेंगी। निरुपमा (66 साल) भारत की चीन में पहली महिला राजदूत थीं और वे विदेश मंत्रालय के लिए पहली महिला प्रवक्ता थीं। वे साल 2009-2011 के बीच भारत की विदेश सचिव भी रही हैं।
 
विडरो विल्सन इंटरनेशनल सेंटर अमेरिका के 28वें राष्ट्रपति विडरो विल्सन से जुड़ा राष्ट्रीय स्मारक है। इसकी स्थापना साल 1968 में कांग्रेस ने की थी और इसका मुख्यालय वॉशिंगटन में है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

नवीनतम

थाईलैंड के फुकेत में बड़ा हादसा! कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत

वोटर लिस्ट से कट गया है आपका नाम? घबराएं नहीं, चुनाव आयोग ने दिया एक और मौका; जानें नाम जोड़ने का पूरा प्रोसेस

LIVE: 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

छठी मैया की भक्ति में रमे सीएम पुष्कर सिंह धामी! खटीमा के घाट पर पहुंचकर सूर्यदेव को दिया अर्घ्य

महज 3 हफ्ते में तीसरा चक्रवात! बंगाल की खाड़ी में कहर बरपाने आ रहा ‘अक्वान’, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

अगला लेख