पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकार, 3 करोड़ लोग बर्बाद, राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा

Webdunia
शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 (14:48 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने देश में बारिश के कारण आई बाढ़ में अब तक 343 बच्चों समेत 937 लोगों की मौत हो गई। कम से कम 3 करोड़ लोगों के बेघर होने के बाद देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है।
 
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के अनुसार, सिंध प्रांत में 14 जून से अब तक बाढ़ और बारिश से संबंधित घटनाओं में 306 लोगों की जान जा चुकी है, बलूचिस्तान में 234 लोगों की मौत, खैबर पख्तूनख्वा तथा पंजाब प्रांत में क्रमशः 185 और 165 लोग मारे जा चुके हैं।
 

समाचार पत्र ‘डॉन न्यूज’ की खबर के अनुसार, एनडीएमए के आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान में अगस्त माह में 166.8 मिमी बारिश हुई, जो इस अवधि में औसतन होने वाली 48 मिमी बारिश से 241 प्रतिशत अधिक है। इस मानसून में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र सिंध और बलूचिस्तान में क्रमश: 784 प्रतिशत और 496 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई।
 
खबर के अनुसार, बारिश में असामान्य वृद्धि के कारण पाकिस्तान के दक्षिणी हिस्से में अचानक बाढ़ आ गई, जिसके कारण सिंध के 23 जिलों को आपदा प्रभावित घोषित किया गया है।
 
इस बीच, जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने बताया कि लगातार हो रही भयावह बारिश के कारण राहत कार्यों को अंजाम देने में परेशानी आ रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में मानसून का आठवां दौर जारी है, आम तौर पर देश में मानसून की बारिश तीन से चार दौर में ही होती है।
 
भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में देश के विभिन्न क्षेत्रों में पुल और संपर्क के बुनियादी ढांचे बह गए। करीब तीन करोड़ लोग बेघर हो गए हैं। उनमें से कई के पास खाने को कुछ नहीं है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More