Publish Date: Fri, 14 Feb 2020 (14:22 IST)
Updated Date: Fri, 14 Feb 2020 (14:45 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने नासा ने दावा किया कि एक विशालकाय ऐस्ट्रॉयड तेजी से धरती की ओर बढ़ रह है। बुर्ज खलीफा के साइज का यह ऐस्ट्रॉयड पृथ्वी की तरफ 55,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। नासा के CNEOS के मुताबिक, यह बेहद खतरनाक ऐस्ट्रॉयड शनिवार को शाम 5 बजे धरती के रास्ते में आएगा।
नासा ने कहा कि ऐसे ऐस्ट्रॉयडों को हम पोटेंशली हजार्डस ऐस्ट्रॉयड (पीएचए) मानते हैं, यह धरती से टकरा सकते हैं या उसके पास से बेहद करीब से गुजर सकते हैं।' इस ऐस्ट्रॉयड का आकार दुबई की बुर्ज खलीफा जितना बड़ा है और यह हमारी पृथ्वी के 57 लाख किलोमीटर दूर से गुजरेगा।
नासा ने इस ऐस्ट्रॉयड का नाम 2002-PZ39 रखा है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर यह धरती से टकराता है तो कई परमाणु बमों जितनी तबाही मचा सकता है।
PZ39 एक अपोलो ऐस्ट्रॉयड है, यह सूर्य के चारों ओर घूमने के दौरान कई बार हमारे ग्रह के मार्ग को काटता है।