Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Chandrayaan2 : नासा ने जारी की तस्वीर, यहां हुई थी विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग

हमें फॉलो करें Chandrayaan2 : नासा ने जारी की तस्वीर, यहां हुई थी विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग
, शुक्रवार, 27 सितम्बर 2019 (09:05 IST)
नई दिल्ली। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने उस जगह की तस्वीर जारी की है जहां चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की हार्ड लैंडिंग हुई थी। हालांकि नासा ने स्पष्ट कहा है कि विक्रम से संपर्क स्थापित करने में लगी टीम अभी तक सफल नहीं हो पाई है।
 
नासा ने एक बयान जारी कर कहा कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम ने 7 सितंबर को चंद्रमा पर लैंड करने का प्रयास किया था। इस दौरान विक्रम की हार्ड लैंडिंग हुई थी। चंद्रमा की किसी पर्वतीय भूमि पर इसकी लैंडिंग के बाद इसका पता नहीं लग पाया है। नासा ने साथ ही विक्रम के लैंड करने वाली जगह की तस्वीर भी जारी की है। यह तस्वीर को नासा के ऑरबिटर ने खींची थी। तस्वीर में धूल की तस्वीर है।
 
नासा की ओर से यह भी कहा गया है कि अक्टूबर के महीने में जब प्रकाश तेज होगा तो एक बार फिर ऑरबिटर लोकेशन और तस्वीर भेजेगा।
 
webdunia
इससे पहले 21 सितंबर को इसरो प्रमुख के सिवन ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा था कि चंद्रयान 2 का ऑर्बिटर बहुत अच्छे ढंग से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऑर्बिटर में 8 इंसट्रूमेंट्‍स है और सभी वह काम अच्छे से कर रहे हैं जिसके लिए वह उन्हें बनाया गया है। सिवन ने कहा कि लैंडर विक्रम से हमारा अभी तक कोई संपर्क नहीं हो सका है। 
 
उल्लेखनीय है कि चांद पर इस समय रात है और अंधकार छाने के साथ ही ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ से सपंर्क की सभी संभावनाएं अब लगभग खत्म हो गई हैं। हालांकि इसरो अब 14 अक्टूबर को अगले लूनर डे की रोशनी में फिर विक्रम को ढूंढेगा।
 
webdunia
लैंडर का जीवनकाल एक चंद्र दिवस यानी कि धरती के 14 दिन के बराबर था। 7 सितंबर को तड़के ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में असफल रहने के बाद लैंडर का जीवन काल 21 सितंबर को समाप्त हो चुका है।
 
भारत को भले ही चांद पर लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में सफलता नहीं मिल पाई, लेकिन ऑर्बिटर शान से चंद्रमा के चक्कर लगा रहा है। इसका जीवनकाल एक साल निर्धारित किया गया था, लेकिन बाद में इसरो के वैज्ञानिकों ने कहा कि इसमें इतना अतिरिक्त ईंधन है कि यह लगभग सात साल तक काम कर सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चिन्मयानंद AC रूम में, छात्रा जेल में, एक और वीडियो वायरल