Deep Space Food Challenge: नासा की ये समस्‍या हल कर दी तो आपको मिल सकते हैं 10 लाख डॉलर

Webdunia
सोमवार, 24 जनवरी 2022 (16:19 IST)
नासा (NASA) ने डीप स्पेस फूड चैलेंज नाम से एक प्रतियोगिता का ऐलान किया है। इसमें शामिल होने वाली टीमों को ऐसी तकनीक की डिजाइन बनाकर पेश करना होगा जो अंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट्स के लिए पोषण आहार का उपत्पादन कर सकें जिससे चंद्रमा और मंगल जैसे लंबे अभियानों में यात्रियों के भोजन की समस्या का समाधान कर सकेंगी।

दरअसल, नासा चंद्रमा पर इंसान को लंबे समय के लिए के लिए भेजने की तैयारी कर रहा है। चंद्रमा के अलावा मंगल ग्रह और उससे आगे के लिए ऐसे लंबे मानव अभियानों में अंतरिक्ष यात्रियों के लिए अंतरिक्ष के मुश्किल वातावरण में भोजन एक बड़ी चुनौती है।

इसी को सुलझाने के लिए नासा ने लाखों डालर की एक प्रतियोगिता रखी है। डीप स्पेस फूड चैलेंज (Deep Space Food Challenge)  नाम की इस प्रतियोगिता में नासा ने लोगों से अंतरिक्ष में भोजन के उत्पादन की तकनीक विकसित करने को कहा है जिससे अंतरिक्ष यात्रियों को पोषक आहार मिल सके।

अंतरिक्ष में भोजन की समस्या को सुलझाने के लिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में कई तरह के गहन प्रयोग कर रहा है। उसका उद्देश्य ऐसी तकनीक विकसत करना है, जिससे अंतरिक्ष के साथ साथ चंद्रमा और मंगल ग्रह पर भी वहां जाने वाले लोगों को एक पोषक, स्वादिष्ट और संतुष्टि प्रदान करने वाला आहार मिल सके।

इस प्रतियोगिता में लोगों को ऐसे सुझाव देना है, जिनमें कम से सम संसाधनों का उपयोग और उससे कम से कम अवशेष या कचरा निकले। जो विजेता होंगे पुरस्कार की राशि के तौर पर 10 लाख डॉलर दिए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

बिहार के जमुई में दो समुदाय के बीच झड़प, 150 से ज्यादा पर FIR, नीतीश समेत 3 घायल

LIVE: महाकुंभ मेला मंगलवार तक नो-व्हीकल झोन, 8वीं तक के स्कूल बंद

अमेरिका ने भारतीय महिलाओं और बच्चों को बख्शा, पुरुषों को लगाईं बेड़ियां

Earthquake: दिल्ली NCR में भूकंप के बाद लोग दहशत में, सुनाई आपबीती

GIS 2025: जीआईएस में ओडीओपी एक्स-पो से लोकल उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

अगला लेख
More