बड़ी खबर, अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष में ही गिर रहे हैं क्षुद्र ग्रह के नमूने

Webdunia
शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (11:35 IST)
केप केनावरल। बेनू क्षुद्र ग्रह के नमूने लेकर आने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ऑरिसिस-रेक्स के कंटेनर से नमूनों के बहुमूल्य कण छलककर अंतरिक्ष में ही गिर रहे हैं।
 
3 दिन पहले वैज्ञानिकों ने बताया था कि अंतरिक्ष यान ऑरिसिस-रेक्स ने बेनू क्षुद्र ग्रह पर कुछ देर रुककर उसके नमूने एकत्रित कर लिए हैं। यह नासा का इस तरह का पहला अभियान है।
 
नासा को उम्मीद है कि अंतरिक्ष यान से लाए गए बेनू ग्रह के नमूनों की मदद से सौरमंडल की उत्पत्ति के राज खुल सकते हैं। माना जाता है कि इन ग्रहों की उत्पत्ति भी सौरमंडल के साथ हुई थी।
 
अभियान के मुख्य वैज्ञानिक डेंटे लॉरेटा ने मंगलवार को हुए उस अभियान के बारे में बताते हुए कहा था कि यान ने उम्मीद से अधिक नमूने एकत्रित कर लिये हैं और उसके धरती पर लौटने की उम्मीद है।
 
लॉरेटा ने आनन-फानन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'हम अपनी सफलता का ही शिकार बन गए हैं।'
 
उन्होंने कहा कि यान नियंत्रक बाधाओं को दूर कर बेनू के और अधिक नमूनों को गिरने से रोकने के अलावा कुछ नहीं कर सकते।
चित्र सौजन्य : नासा ट्‍विटर अकाउंट

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

भारत आएंगे रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन, स्‍वीकारा PM मोदी का न्‍योता, होगी हाईलेवल मीटिंग

महाराष्ट्र के भाजपा प्रमुख बावनकुले बोले- कांग्रेस को 'खाली' कर दो, नेताओं को करो BJP में शामिल

मोबाइल-टैबलेट ठीक होगा या नहीं, खरीदने के साथ मिलेगा रिपेयर स्कोर

Stock Market : सेंसेक्स 295 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी 24461 पर, अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में रही तेजी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल से "जल गंगा संवर्धन अभियान" बना जन आंदोलन

अगला लेख
More