shradh paksha
✕

हबल अंतरिक्ष टेलीस्कोप ने ब्रह्मांड में बौनी आकाशगंगा का पता लगाया

Webdunia
रविवार, 3 फ़रवरी 2019 (14:27 IST)
लंदन। हबल अंतरिक्ष टेलीस्कोप ने 3 करोड़ प्रकाशवर्ष दूर हमारे ब्रह्मांड में पीछे की ओर मौजूद एक बौनी आकाशगंगा का पता लगाया है। बौनी आकाशगंगा में दूसरी आकाशगंगाओं की तुलना में काफी कम तारे होते हैं। शोधकर्ताओं ने तारों के गोल गुच्छे एनजीसी 6752 के भीतर सफेद बौने तारों का अध्ययन करने के लिए नासा/ईएसए हबल अंतरिक्ष टेलीस्कोप का इस्तेमाल किया।
 
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के अनुसार इस अध्ययन का उद्देश्य गोल तारामंडल की आयु का पता लगाने के लिए इन तारों का इस्तेमाल करना था लेकिन इस प्रक्रिया में शोधकर्ताओं को बौनी आकाशगंगा मिली। उनके लिए यह एक अप्रत्याशित खोज थी।
 
इन तारों की चमक और तापमान का ध्यानपूर्वक विश्लेषण करने के बाद खगोलविदों ने पाया कि ये तारे आकाशगंगा के तारामंडल का हिस्सा नहीं हैं बल्कि उससे करोड़ों प्रकाशवर्ष दूर स्थित हैं। 'बेदिन 1' नाम की ब्रह्मांड की यह पड़ोसी आकाशगंगा आकार में बहुत छोटी है। यह आकाशगंगा के एक छोटे-से हिस्से जितनी है।
 
शोधकर्ताओं ने बताया कि यह न केवल बहुत छोटी, बल्कि धुंधली भी है। यह शोध 'मंथली नोटिसिस ऑफ द रॉयल एस्ट्रॉनोमिकल सोसायटी : लेटर्स' जर्नल में प्रकाशित हुआ है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

नवीनतम

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

Retail Inflation 5.54% पर पहुंची, प्याज, लहसुन से लेकर होटल में खाने तक, आम आदमी के बजट पर कितना असर?

JNU में यौन उत्पीड़न पर सियासी घमासान, कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

Anurag Thakur on Rahul Gandhi: 'देश को शोर नहीं सच चाहिए', नेता प्रतिपक्ष पर BJP ने क्या लगाए आरोप

अगला लेख