भारत एकजुट, समृद्ध व मजबूत नेपाल का समर्थक : मोदी

Webdunia
शनिवार, 12 मई 2018 (09:09 IST)
काठमांडू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत एकजुट, समृद्ध और मजबूत नेपाल का समर्थक है। उन्होंने चारों तरफ से स्थल से घिरे नेपाल को जल-थल संपर्क वाला देश बनाने का आह्वान किया। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ अकेले में बैठक के बाद मोदी ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।


उसके बाद दोनों पक्षों के बीच लंबी प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इस दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रिश्तों के सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। मोदी ने कहा, भारत एकजुट, समृद्ध और मजबूत नेपाल का समर्थन करता है। उन्होंने यह बात ओली की इस टिप्पणी के बाद की कि नेपाल की इच्छा द्विपक्षीय भरोसे पर मजबूत संबंध सृजित करने की है ताकि यह कभी-कभार होने वाले किसी मतभेदों से प्रभावित नहीं हो जो पड़ोसियों के बीच स्वाभाविक है।

स्पष्ट रूप से ओली का इशारा 2015 में नेपाल द्वारा नए संविधान अपनाए जाने के बाद द्विपक्षीय संबंधों में आया तनाव था। इससे नेपाल सात प्रांतीय इकाइयों में तब्दील हुआ और मधेसियों को हाशिए पर डाल दिया गया। बहुसंख्यक मधेसी भारतीय मूल के हैं और तराई में रहते हैं। उसके बाद सितंबर 2015 से फरवरी 2016 के बीच छह महीने तक लंबा आंदोलन चला था।

ओली के पहले कार्यकाल में हुए उस आंदोलन में 50 से अधिक लोग मारे गए थे। ओली ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी और मैंने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर वार्ता पूरी की। यह बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई...। उन्होंने कहा कि दोनों देश सभी मामलों को 19 सितंबर तक सुलझाने पर राजी हुए हैं। 19 सितंबर नेपाल का संविधान दिवस है।

ओली ने कहा, हम अपने रिश्तों को समानता, द्वपिक्षीय भरोसे, सम्मान तथा लाभ के आधार पर आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। पड़ोसी देशों के बीच संबंध अन्य के मुकाबले अलग होता है। हमारी विदेश नीति में पड़ोसी को शीर्ष प्राथमिकता दी गई है।

इस पर मोदी ने कहा कि वर्ष 2014 में सत्ता संभालने के बाद यह उनकी तीसरी नेपाल यात्रा है और यह बताता है कि उनकी सरकार नेपाल के साथ रिश्तों को प्रगाढ़ बनाने को लेकर काफी प्रतिबद्ध है। उन्होंने चारों तरफ से स्थल से घिरे नेपाल को जल-थल संपर्क वाला देश बनाने का आह्वान किया। मोदी ने नेपाल में 2015 में नए संविधान के लागू होने के बाद लगातार तीन सफल चुनावों की सराहना की। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, Operation Sindoor को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

LoC पर संघर्षविराम के चलते जनजीवन सामान्य

PM मोदी के निर्देश- वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा, निर्णायक मोड़ पर थे हवाई हमले, ऑपरेशन सिंदूर भारत ने हासिल किए तीन लक्ष्य

राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, दिग्विजय के भाई को कांग्रेस का नोटिस

योगी आदित्यनाथ बोले, पाकिस्तानियों से पूछ लेना चाहिए कि ब्रह्मोस की ताकत क्या है?

अगला लेख