dharma sangrah

सामूहिक कब्रगाह मिलने के बाद लापता हिन्दुओं की तलाश तेज

Webdunia
सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (21:13 IST)
यंगून। म्यांमार के हिंसाग्रस्त रखाइन प्रांत के निकट 28 शवों वाला एक सामूहिक कब्रगाह मिलने के बाद सैनिक दर्जनों लापता हिन्दुओं की तलाश में जुट गए। सेना का कहना है कि यह जनसंहार रोहिंग्या मुस्लिम आतंकवादियों ने किया है।
 
म्यांमार की सेना ने रविवार को कहा था कि उसे उत्तरी रखाइन के बाहर एक गांव में 2 गहरे गड्ढे मिले हैं जिनमें महिलाओं और बच्चों सहित 28 हिन्दुओं के शव दफन हैं। क्षेत्र के हिन्दू ग्रामीणों ने पिछले सप्ताह बताया था कि रोहिंग्या मुसलमानों ने 25 अगस्त को उनके समुदाय पर हमला किया था। उन्होंने कइयों को मार दिया था और बहुत से लोगों को अपने साथ ले गए थे।
 
सेना प्रमुख मिन ऑन्ग हलांग के फेसबुक पोस्ट में डाले संदेश में कहा गया, सुरक्षा बल के जवान गड्ढे के आस पास के स्थानों में अन्य हिन्दुओं की तलाश कर रहे हैं। क्षेत्र के विस्थापित हिन्दुओं ने एएफपी को 2 गांवों के 102 लोगों के नामों की सूची दिखाई है जिनके मारे जाने की आशंका है।
 
एक अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त में कहा कि हम ग्रामीणों के साथ मिल कर तलाश का काम जारी रखेंगे। सरकार ने हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में लोगों की पहुंच रोक दी है, जिसके कारण आरोपों की पुष्टि मुश्किल है। लेकिन सेना ने इसके लिए सीधे तौर पर रोहिंग्या मुसलमानों का नाम लिया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

नवीनतम

निशु आजाद के पिता को न्याय दिलाएंगे चिराग पासवान, स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत?

बिहार में बाढ़ से हाहाकार; गंगा समेत 9 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 18 जिलों के 6.65 लाख लोग प्रभावित

गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान: सेवानिवृत्ति के बाद NPS से निकासी के नियमों में बदलाव

LIVE: नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 1344 लोगों की मौत, 4898 लापता

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

अगला लेख