मी लॉर्ड! पत्नी सेक्स के लिए मांगती है पैसे, मुझे तलाक चाहिए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 8 अगस्त 2024 (13:14 IST)
wife demands 1200 rupees for one sex: पति और पत्नी के बीच तलाक के मामले पूरी दुनिया में ही कोई नई बात नहीं है, लेकिन ताइवान में एक बड़ा ही विचित्र मामला अदालत तक पहुंचा है। इसमें पति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाए हैं कि वह सेक्स के बदले नकदी की मांग करती है। अदालत ने इस व्यक्ति की तलाक अर्जी को स्वीकार भी कर लिया है। 
 
महीने में सिर्फ एक बार सेक्स : खास बात तो यह है कि महिला पति से अलग होना नहीं चाहती है। साउथ चाइना मोर्निंग पोस्ट के अनुसार हाओ और हुआन की शादी 2014 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। पति का कहना है कि वह उससे अलग होना भी नहीं चाहती। 2017 में उसने महीने में एक बार सेक्स की अनुमति दी, लेकिन 2019 में उसने महीने में एक बार भी संबंध बनाने से इंकार कर दिया। उसने पूरी तरह दूरी बना ली। 
 
पति किसी काम का नहीं : हाओ के मुताबिक उसकी पत्नी ने उसके रिश्तेदारों से कहा है कि वह बहुत मोटा है और किसी काम का नहीं है। इस शख्स ने पहली बार 2021 में पहली बार तलाक का मुकदमा दायर किया था, लेकिन पत्नी के इस वादे पर कि वह रिश्तों को सुधारने पर ध्यान देगी, उसने मुकदमा वापस ले लिया था। इतना ही नहीं उसने अपनी संपत्ति भी अपनी पत्नी का नाम रजिस्टर्ड कर दी थी। इतना ही नहीं पत्नी ने उससे बात करना बंद कर दिया।  
 
एक बार सेक्स के 1200 रुपए : वादे के मुताबिक हुआन के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। इतना ही नहीं उसने एक बार सेक्स के लिए 1200 रुपए तक वसूलना शुरू कर दिया। शख्स का कहना है कि दो साल उसकी पत्नी के साथ उसकी कोई बात भी नहीं हो रही है। दोनों मैसेज के जरिए ही बात करते हैं। उसने एक बार फिर अदालत में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख
More