Hanuman Chalisa

एवरेस्ट पर दो भारतीय पर्वतारोही लापता

Webdunia
सोमवार, 23 मई 2016 (08:49 IST)
काठमांडो। माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के दौरान दो भारतीय पर्वतरोही लापता हो गए और ठंड से एक भारतीय महिला सहित करीब 40 पर्वतारोहियों के हाथ पैर सुन्न पड़ गए। दुनिया की सबसे उंची पर्वत चोटी पर इस मौसम में 400 पर्वतारोहियों ने सफलतापूर्वक चढ़ाई की है।
 

 
अधिकारियों ने बताया कि परेश नाथ और गौतम घोष शनिवार से लापता हैं। उन्हें आखिरी बार एवरेस्ट शिवर के पास देखा गया था।
 
नेपाल के पर्यटन मंत्रालय के पर्वतारोहण विभाग के एक अधिकारी ज्ञानेंद्र श्रेष्ठ ने कहा कि दोनों लापता भारतीय पर्वतारोहियों का पता लगाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। इससे पहले लापता हुए चार भारतीय पर्वतारोहियों में से दो का रविवार को पता लगा लिया गया।
 
इसी बीच साउथ कोल शिविर में ठंड से सुन्न पड़ी सीमा गोस्वामी नाम की भारतीय महिला पर्वतारोही चल फिर नहीं पा रहीं। ठंड से उनके हाथ पैर शिथिल पड़ गए हैं। कई शेरपा गाइड करीब 8,000 मीटर की उंचाई पर स्थित सबसे उंचे शिविर से सीमा को शिविर संख्या दो में लेकर आए जो 6,400 मीटर की दूरी पर स्थित है। उनकी हालत स्थिर होने के साथ उन्हें हेलीकॉप्टर से लाने की कोशिश की जाएगी।(भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मेरठ पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा

LIVE: ByPoll Election Results : बांकीपुर से दतिया तक भाजपा को बड़ा झटका, मांजलपुर में सतीश पटेल आगे

पावागढ़ जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खबर, 8 अगस्त तक रोपवे सेवा बंद

E20 पेट्रोल पर नया विवाद, जयराम रमेश ने माइलेज और इंजन खराबी को लेकर सरकार से पूछे सवाल

बांकीपुर में प्रंशात किशोर ने कर दिया 'खेला', भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को झटका

अगला लेख