Hanuman Chalisa

…तो क्‍या अब हमेशा के लिए चांद पर बहस खत्‍म हो जाएगी?

Webdunia
चांद मेहबूबा का अक्‍स है। इस पर कई शायरी बनी है तो कई लोग इस पर ल‍िखकर शायर बने हैं। शायर गुलजार का चांद सबसे पसंदीदा ब‍िंब है। जब इश्‍क की बात हो तो चांद का ज‍िक्र होता ही है। ठीक इसी तरह ईद के मौके पर भी चांद सुर्खि‍यों में रहता है। फि‍र चाहे उस पर बहस ही क्‍यों न हो।

पाक‍िस्‍तान में हर साल यही होता है। चांद के दीदार को लेकर बहस। यह बहस व‍िवाद तक पहुंचती है। इस बार भी यही सब हुआ। चांद के दीदार को लेकर। चांद न‍िकला या नहीं। नजर आया या नहीं। कहीं नजर आया तो कहीं नजर नहीं आया। यह सब कन्‍फ्यूजन बना रहता है।

लेक‍िन शायद अगले साल तक यह समस्‍या दूर हो जाए। पाक‍िस्‍तान ने तो कुछ ऐसा ही दावा कि‍या है।

पाक‍िस्‍तान के साइंस एंड टेक्नॉलजी म‍िन‍िस्‍टर फवाद चौधरी ने इसका स्थायी समाधान निकालने की बात कही है। चौधरी ने कहा है क‍ि अगले साल तक चांद के दीदार को लेकर बहस और व‍िवाद खत्‍म हो जाएगा। उन्‍होंने कहा है क‍ि दो मून ऑब्जर्वेटरी तैयार की जाएंगी। इससे चांद को देखे जाने को लेकर फिर कोई कन्फ्यजून नहीं रहेगा। इसके साथ ही ईद की सही तारीख को लेकर भी कोई बहस नहीं होगी और न कोई कन्‍फ्यूजन होगा।

चौधरी ने कहा है कि एक ऑब्जर्वेटरी इस्लामाबाद में और एक ग्वदर में सेटअप की जाएंगी। यहां कोई भी खुद जाकर चांद का दीदार कर सकेगा। उन्होंने कहा, 'इस साल चांद को देखे जाने को लेकर हुए विवाद को देखते हुए हमने प्लान बनाया है कि अगले साल तक एक ऑब्जर्वेटरी इस्लामाबाद में और एक ग्वदर में तैयार की जाएंगी। इससे हमेशा के लिए इस मुद्दे का समाधान हो जाएगा और कोई भी आम इंसान खुद जाकर चांद को देख सकेगा।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, बदली होम स्टे नीति

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

LIVE: SIT टीम दुर्घटनास्थल पहुंची, लखनऊ अग्निकांड की जांच

शिक्षा का महाउत्सव: CM भूपेंद्र पटेल ने PM मोदी के वडनगर स्कूल से किया शाला प्रवेशोत्सव का शुभारंभ

लखनऊ अग्निकांड का दर्दनाक सच: पेट क्लिनिक बना मौत का जाल, पिंजरों में बंद जानवरों को नहीं मिला बचने का मौका

अगला लेख