पाकिस्तान में 15 साल की सिख लड़की के साथ एंबुलेंस में किया बलात्कार, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (08:54 IST)
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक एम्बुलेंस में दो लोगों ने 15 साल की एक सिख किशोरी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि किशोरी के बारे में कहा जा रहा है कि वह मानसिक रूप से अस्थिर है। वह ननकाना साहिब शहर में स्थित एक गुरुद्वारे से शनिवार को लापता हो गई थी।


उन्होंने बताया कि जब वह वापस नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। किशोरी के पिता ने बताया कि परिवार ने ननकाना बायपास पर पंजाब आपात सेवा की एक एम्बुलेंस देखी। उन्होंने बताया, हमने एम्बुलेंस के अंदर एक लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनी। हम जल्दी ही वाहन तक पहुंचे और देखा कि दो लोग हमारी बच्ची का यौन शोषण कर रहे थे। आरोपियों ने लड़की को दो किलोमीटर दूर गाड़ी से बाहर फेंक दिया और भाग गए।

ननकाना शहर के पुलिस अधिकारी नदीम अहमद ने बताया कि इस संबंध में अहसान अली और समीन हैदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों सरकारी कर्मचारी हैं। उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को लग सकता है तगड़ा झटका

ATM से निकला कटा-फटा नोट तो किसकी जिम्मेदारी, कैसे बदलवा सकते हैं, बैंक करे मना तो क्या है RBI का नियम

EPFO की पेंशन से जुड़ी बड़ी खुशखबरी, सरकार ने बड़े नियम में किया बदलाव

इस Eye Drop से 15 मिनट में चश्‍मा हटने का दावा, असर सिर्फ 4 घंटे, इस दावे पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर

बुलडोजर पर भिड़े CM योगी और अखिलेश, किसने क्या कहा?

क्‍या निजी दुश्‍मनी के चलते हुआ आर्यन का मर्डर, आर्यन के पिता से क्‍या बोले जेल में बंद आरोपी?

Jio Anniversary Offer: 8वीं सालगिरह पर Jio users को चुनिंदा रिचार्ज पर मिलेगा रुपए 700 तक का फायदा

मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव BJP से नाराज, समाजवादी पार्टी के संपर्क में

UP: बगैर वीजा के भारत में दाखिल हो रहे 2 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

मोहम्मद यूनुस ने चेताया, भारत में बैठकर बांग्लादेश पर राजनीतिक टिप्पणियां न करें हसीना

अगला लेख
More