न्यूयॉर्क के मेट्रो स्टेशन पर भारी गोलीबारी, ब्लास्ट, 13 लोग घायल, गोला-बारूद भी मिला, आतंकी हमले का शक

Webdunia
मंगलवार, 12 अप्रैल 2022 (19:40 IST)
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क के मेट्रो स्टेशन पर गोलीबारी की खबर है।  कई लोगों के घायल होने की खबर की भी खबर है। सबवे स्टेशन में विस्फोटक भी मिला है। 

सुरक्षा एजेंसी को संदेह हो सकता है आतंकी हमला। न्यूयॉर्क फायरिंग की जानकारी अधिकारियों ने राष्ट्रपति जो बाइडेन को दी। माना जा रहा है कि हमलावर 2 की संख्या में हो सकते हैं। हमलावर गैस मास्क पहनकर आए थे। खबरों के मुताबिक इस घटना में 13 लोगों घायल हुए हैं। 

अमेरिका में न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित सबवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह कई लोगों को गोली मारी गई जबकि मौके से विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। शहर के अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी।
<

New York manhole explosion #NewYork #manhole #explosion #viral pic.twitter.com/3L8oB7lcCH

— Augre17 (@Augre17) April 11, 2022 >
न्यूयॉर्क सिटी अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि दमकल कर्मियों को सनसेट पार्क के पास 36 स्ट्रीट स्टेशन से धुआं निकलने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर कई लोगों को गोली मारी गई और विस्फोटक बरामद किया गया है। कानून प्रवर्तक एक सूत्र ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि संदिग्ध निर्माण कार्य से जुड़ी वर्दी में था।
<

#NewYork #Times Meydanı'ndaki #Rögar kapağının patlaması paniğe sebep oldu. pic.twitter.com/1wHXCtz87y

— VATAN SEVER (@Abdulla42480633) April 11, 2022 >वहीं, सामने आयी घटनास्थल की तस्वीर में स्टेशन के फर्श पर खून से लथपथ लोग दिखाई दे रहे हैं। न्यूयॉर्क पुलिस का कहना है कि उन्हें स्टेशन में लोगों के गोलीबारी में या विस्फोट में घायल होने की सूचना मिली थी।
Show comments

कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा, PM नरेन्द्र मोदी के देश के नाम संबोधन की 15 बड़ी बातें

बलूच नेता जीयंद ने पाकिस्‍तान पर साधा निशाना, बोले- उसके हाथ खून से रंगे हुए हैं, भारत से भाईचारे की हर बात एक धोखा

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, भारत-पाक के बीच मैंने करवाया सीजफायर, परमाणु युद्ध की थी आशंका

अमेरिकी मध्‍यस्‍थता पर शरद पवार ने उठाए सवाल, बोले- मोदी सरकार स्पष्ट करे क्यों दी अनुमति

सीबीएसई 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर digilocker पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब घोषित होंगे नतीजे

हमारे सभी सैन्य अड्डे, प्रणालियां पूरी तरह चालू हैं : भारतीय वायुसेना

मरियम नवाज ने जाना भारतीय हमलों में घायल पाकिस्तानी सैनिकों का हाल

पंजाब के अमृतसर और होशियारपुर में ब्लैकआउट, सीमावर्ती इलाकों में बंद रहेंगे स्कूल

Opration sindur: बुद्ध के देश में युद्ध का विकल्प भी खुला है, पाक को मोदी की वार्निंग

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ नई नीति, परमाणु ब्लैकमेल से नहीं डरेंगे : प्रधानमंत्री मोदी

More