Hanuman Chalisa

फेसबुक के नकारात्मक प्रभावों के लिए जुकरबर्ग ने माफी मांगी

Webdunia
सोमवार, 2 अक्टूबर 2017 (17:15 IST)
वॉशिंगटन। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने इस सोशल-मीडिया प्लेटफॉर्म के नकारात्मक प्रभावों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है और कहा है कि इसका इस्तेमाल लोगों को एकजुट करने के बजाए उनमें फूट डालने के लिए किया गया जिसके लिए उन्हें माफ कर दिया जाए।
 
वॉशिंगटन पोस्ट ने कहा कि जुकरबर्ग (33) ने किसी विशेष घटना का जिक्र तो नहीं किया लेकिन माफी ऐसे समय मांगी है जब इस बात के सबूत सामने आ रहे हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव को डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में लाने के लिए रूस ने प्रचार करने और मतदाताओं की भावनाओं को प्रभावित करने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल किया।
 
जुकरबर्ग ने एक दशक से भी अधिक समय पहले फेसबुक बनाया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘इस वर्ष मैंने जिन्हें भी ठेस पहुंचाई है, मैं उनसे माफी मांगता हूं तथा और बेहतर बनने की कोशिश करूंगा। जिस तरह मेरे काम का इस्तेमाल लोगों में फूट डालने के लिए किया गया, उसके लिए मैं माफी चाहता हूं, मैं बेहतर काम करने की कोशिश करूंगा।’ 
 
इससे पहले फेसबुक ने घोषणा की थी कि वह उन 3,000 विज्ञापनों की प्रतियां कांग्रेस को उपलब्ध करवाएगा जिन्हें रूस की एक छद्म कंपनी ने जून 2015 से मई 2017 के बीच 1,00,000 डॉलर में खरीदा था। इन विज्ञापनों को लगभग 470 फर्जी अकाउंट से जोड़ा गया था जिन्हें संभवत: रूस से संचालित किया जाता था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

नवीनतम

Top News 22 July: हिरासत से रिहा हुए राहुल गांधी, दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बना प्रदर्शनकारियों का सहारा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, बोले- छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं राहुल गांधी

LIVE: राहुल गांधी बोले, छात्रों के लिए न्याय की लड़ाई जारी रहेगी, CJP की युवाओं से अपील

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

अगला लेख