Daily Horoscope
✕

क्‍या कोरोना खत्‍म होने के बाद 2 करोड़ लड़कियां स्कूल नहीं जा पाएंगी!

Webdunia
सोमवार, 21 सितम्बर 2020 (17:06 IST)
नोबेल शाति‍ पुस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने कहा कि कोविड-19 यानी कोरोना खत्म होने के बाद भी शायद 20 मिलियन से ज्‍यादा लड़कियां स्कूल नहीं जा पाएंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना से हमारे सामूहिक लक्ष्य पर झटका दिया है।

शुक्रवार को न्यूयॉर्क में यूएन जेनरल असेंबली से इतर मलाला ने कहा, ‘जब यह संकट खत्‍म होगा तो सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में 20 मिलियन से अधिक लड़कियां शायद कभी अपने स्कूल न जा पाएं, वैश्विक शिक्षा के वित्तपोषण का अंतर पहले ही 200 अरब डॉलर प्रति वर्ष हो गया है’

मलाला ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को याद दिलाया कि पांच साल पहले संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित स्थायी वैश्विक लक्ष्य उन लाखों लड़कियों के लिए भविष्य का प्रतिनिधित्व करते थे जो शिक्षा चाहती थीं और समानता के लिए लड़ रही थीं।

उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पिछले साल सालों में बेहम कम कोशिशें हुई हैं। उन्होंने सवाल किया, ‘आप काम करने की योजना कब बना रहे हैं?’

इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया, ‘आप हर बच्चे को 12 साल की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए आवश्यक धन कब देंगे? आप शांति को प्राथमिकता कब देंगे और शरणार्थियों की रक्षा करेंगे? कार्बन उत्सर्जन में कटौती के लिए आप कब नीतियां पारित करेंगे?’

इस वर्चुअल कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘हमें मौजूदा संकट से परे देखना होगा और अपना दृष्टिकोण ऊंचा रखना होगा, यह दिखाने के लिए कि परिवर्तन संभव है और अभी हो रहा है’ उन्होंने अमीर देशों से इस दिशा में सोचने का आह्वान किया। उन्होंने जीवाश्म ईंधन सब्सिडी को समाप्त करने और महिलाओं को वापस निर्माण के केंद्र में रखने के लिए एक अधिक न्यायसंगत और स्थायी अर्थव्यवस्था के लिए बदलाव की आवश्यकता पर बल दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

नवीनतम

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

अगला लेख