Publish Date: Thu, 08 Nov 2018 (08:40 IST)
Updated Date: Thu, 08 Nov 2018 (08:43 IST)
थिंपु। भूटान में ड्रुक न्यामरुप शोगपा (डीएनटी) पार्टी के अध्यक्ष लोटे शेरिंग ने देश के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
सिन्हुआ की एक खबर के मुताबिक राजधानी में आयोजित एक पारंपरिक भूटानी समारोह में भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने शेरिंग को प्रतीकात्मक स्कार्फ से सम्मानित किया। डीएनटी पार्टी ने 18 अक्टूबर को हुए संसदीय चुनाव में 47 सीटों में से 30 सीटों पर दर्ज की।
शेरिंग ने दो दिन पहले अपनी पार्टी के एक संवाददाता सम्मेलन में गरीबों और अमीरों के बीच बढ़ते अंतर को कम करने के लिए बदलाव के लिए काम करने का वादा किया था।
नवगठित मंत्रिमंडल के सभी 10 मंत्रियों, विपक्षी दल ड्रुक फुएनसम त्सोगोगा (डीपीटी) के नेता और राष्ट्रीय असेंबली के अध्यक्ष को भी बुधवार को स्कार्फ से सम्मानित किया गया। (वार्ता)