Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लॉस एंजिल्स के जंगलों में भयानक आग, सैकड़ों ने छोड़ा घर

हमें फॉलो करें लॉस एंजिल्स के जंगलों में भयानक आग, सैकड़ों ने छोड़ा घर
, रविवार, 3 सितम्बर 2017 (10:02 IST)
लॉस एंजिल्स। अमेरिका में लॉस एंजिल्स की उत्तरी सीमा पर स्थित जंगलों में शुक्रवार को आग लगने की घटना के बाद उस क्षेत्र के नजदीक रहने वालों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। मेयर एरिक गारसेटी के अनुसार शहर के इतिहास में आग लगने की यह अब तक की सबसे बड़ी घटना है। 
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 5,000 एकड़ में शुक्रवार को 'ला टूना' आग लगने से जंगलों के पास निवास कर रहे 700 से भी ज्यादा परिवारों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं से आग रिहायशी इलाकों की तरफ भी बढ़ सकती है। 
 
मेयर के मुताबिक अब तक किसी प्रकार के नुकसान की सूचना का नहीं होना भी सुखद है। आग को रोकने के लिए 500 से ज्यादा दमकलों को तैनात किया गया है। उन्होंने शनिवार रात आपातकाल घोषित करते हुए प्रभावित इलाकों में जान-माल के नुकसान से बचाने के लिए अधिकारियों को आदेश दे दिया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तर कोरिया की ओर से बढ़ा खतरा, ट्रंप-आबे में चर्चा