Publish Date: Tue, 31 Oct 2017 (14:44 IST)
Updated Date: Tue, 31 Oct 2017 (14:49 IST)
त्रिपोली। पूर्वी लीबिया शहर डेरना पर सोमवार को हुए एक हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 15 लोग मारे गए और 17 अन्य घायल हो गए।
चिकित्सा सूत्रों और स्थानीय निवासी ने यह जानकारी दी। डेरना पर लंबे समय से लीबियाई नेशनल आर्मी (एलएनए) का कब्जा है, जो कभी-कभी शहर पर हवाई हमले करता रहता है। हालांकि सैन्य अधिकारियों ने हवाई हमले पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
डेरना के दक्षिण में दहर अल-हमार जिले और शहर से 20 किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाके अल फ़तेह पर यह हमला हुआ। एक निवासी ने बताया कि कल हुआ यह हमला एक घंटे तक जारी रहा।
चिकित्सा सूत्रों के मुताबिक इस हमले में कम से कम 17 लोग घायल भी हो गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित आम नागरिक हैं। (वार्ता)