Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

सबसे प्राचीन लातिन बाइबिल 1300 साल बाद लौटेगा ब्रिटेन

हमें फॉलो करें सबसे प्राचीन लातिन बाइबिल 1300 साल बाद लौटेगा ब्रिटेन
लंदन , रविवार, 3 दिसंबर 2017 (22:54 IST)
लंदन। विश्व का सबसे पुराना पूर्ण लातीन बाइबिल 1300 साल बाद अगले साल ब्रिटिश लाइब्रेरी की प्रदर्शनी में प्रदर्शित करने के लिए ब्रिटेन लौटने वाला है।
 
ब्रिटिश लाइब्रेरी ने बताया कि एक फुट मोटा कोडेक्स एमियाटिनस बाइबिल 1300 साल के दौरान पहली बार इंगलैंड लौट रहा है। वर्ष 716 में पोप को सौगात के रुप में दिए जाने के बाद उसे इटली ले जाया गया था। यह वीयरमाऊथ जैरो के चर्च में बनाए गए एक ही खंड के तीन बाइबिलों में एक है।
 
लाइब्रेरी ने 30 नवंबर को एक ब्लॉग पोस्ट कर कहा था कि यह फिलहाल फ्लोरेंस के बिब्लियोटेका मेडिसिया लौरेंजिया में रखा हुआ है जो अगले साल बड़ी उदारता से उधार दे रहा है। ब्रिटिश लाइब्रेरी में ‘एंग्लो सैक्सन किंगडम्स’ प्रदर्शनी 19 अक्तूबर 2018-19 फरवरी, 2019 तक चलेगी। इस बाइबिल को सेंट क्यूथबर्ट गोस्पेल के साथ प्रदर्शित किया जाएगा। सेंट क्यूथबर्ट गोस्पेल पुस्तक को वर्ष 2012 में ब्रिटिश लाइब्रेरी ने हासिल किया गया है। (भाषा)  (Photo Courtesy: Twitter) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैज्ञानिकों का दावा, समुद्री ‘स्पंज’ थे हमारे सबसे पुराने पूर्वज