सावधान नेपाल! लाओस पर चीन का शिकंजा, कर्ज के जाल में फंसाकर बनाया 'गुलाम'

Webdunia
बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (18:53 IST)
नई दिल्ली। भारत के सबसे करीबी मित्र और पड़ोसी नेपाल (Nepal) के लिए यह खबर सावधान करने के लिए काफी है। दरअसल, चीन ने लाओस को डेट ट्रैप डिप्लोमेसी (कर्ज देकर गुलाम बनाने की साजिश) अपना शिकार बना लिया है।
 
आपको बता दें कि इन दिनों नेपाल भी चीन की गोदी में बैठा है और भारत को आंखें दिखा रहा है। साथ ही चीन का पुराना इतिहास रहा है कि उसने कर्ज का जाल फैलाकर छोटे-छोटे देशों का अपना शिकार बनाया है। इतना ही नहीं प्रत्येक पड़ोसी के साथ उसका सीमा को लेकर विवाद है। 
 
लाओस की बात करें तो उस पर चीन का इतना कर्ज है कि उसे समझ में नहीं आ रहा है कि वह इस संकट से कैसे बाहर आए। एक रिपोट के मुताबिक चूंकि लाओस कर्ज चुकाने की स्थिति में नहीं है इसलिए चीन ने उसका पॉवर ग्रिड हथिया लिया है।   
 
जानकारी के मुताबिक पॉवर ग्रिड शेयरहोल्डिंग डील पर हाल ही में स्थानीय कंपनी (लाओस) और चीन की दक्षिणी पॉवर ग्रिड द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे। बताया जा रहा है कि इसके बाद ग्रिड चीन के नियंत्रण में आ गई है। 
इस तरह बनाता है चीन शिकार : चीन बेल्ट एंड रोड परियोजना के जरिए छोटे देशों को अपना शिकार बनाता है। पहले उन्हें बड़े स्तर पर कर्ज देता है, उसके बाद जब संबंधित देश कर्जा नहीं चुका पाता है तो उसकी संपत्तियों पर एक तरह से कब्जा जमा लेता है। लाओस के सामने लोन डिफाल्टर होने का खतरा मंडरा रहा है।
 
मूडीज ने भी लाओस की रेटिंग घटाते हुए उसे जंक स्टेट करार दिया है। चीन ने न सिर्फ लाओ बल्कि करीब दर्जन भर देशों को अपनी कर्ज नीति के जाल में उलझा रखा है। कोई आश्चर्य नहीं कि आने वाले समय में नेपाल का नाम भी इस सूची में जुड़ जाए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

जनता भूखे मर रही और पाकिस्तान ने मंत्रियों की सैलरी 188% बढ़ा दी, ये है देश के हाल

Weather Update: प्री मानसून से अनेक राज्यों में हुई वर्षा, इंदौर में पौने 3 इंच पानी गिरा, IMD का अलर्ट

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

अगला लेख
More