sundarkand

इस कीड़े के काटने से होता है यौन रोग, क्या है दहशत का सच...

Webdunia
गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 (12:15 IST)
जलवायु परिवर्तन से पूरे विश्व में आजकल कई संक्रामक बीमारियां फैली हुई हैं और ऐसी नई-नई बीमारियों से जुड़ी बातें भी सामने आ रही हैं जिसने चिकित्सकों को हैरत में डाल रखा है।  
 
ब्रिटेन के कुछ शहरों में एक नए कीड़े के दिखाई देने के बाद अजीब तरह की अफवाह फैली है। बीरबहूटी या लेडीबर्ड नामक इस कीड़े को लेकर अफवाह है कि ये यौन रोग (सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिसीज-STD) फैला रहा है। इसके काटने से व्यक्ति को किसी और व्यक्ति का रोग लग जाएगा।
 
पूरे यूरोप में इस समय लोग सोशल मीडिया पर इसके फोटो और चेतावनी शेयर कर रहे हैं। Harlequin ladybirds नामक इन कीड़ों की पीठ आम कीड़ों की तरह लाल रंग की न होकर काली है। वैज्ञानिकों का कहना है कि कीड़ों की यह प्रजाति एशिया और नॉर्थ अमेरिका की ओर आ रही है।
 
इन कीड़ों से सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिसीज फैलाने की अफवाह के बाद वैज्ञानिक और विशेषज्ञों की टीम ने इस मामले की जांचा की और पाया कि यह महज एक अफवाह है। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के मुताबिक ये कीड़े यौन रोग फैलाने में सक्षम नहीं हैं, पर ये जरूर है कि ये लेबोयुल्बेनेअलस नामक एक फंगस इंसानी शरीर में पहुंचा सकते हैं, लेकिन ये फंगस इंसानी शरीर को कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचाता है।

सम्बंधित जानकारी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

LIVE: पीएम मोदी की अध्यक्षता में एनडीए सांसदों की बैठक

WhatsApp ने बिना चेतावनी हजारों अकाउंट किए ब्लॉक, Meta ने बताया क्यों हुई कार्रवाई

E20 पर AAP का बड़ा प्रदर्शन, केजरीवाल 100 समर्थकों के साथ पीएम आवास की ओर करेंगे मार्च

बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत के क्या हैं मायने

Top News 4 August: जम्मू कश्मीर में बादल फटे, चीन का न्यूक्लियर सीक्रेट बेनकाब, EPFO वेतन सीमा बढ़ाने को मंजूरी

अगला लेख