अमेरिका : नदी में जलक्रीड़ा कर रहे लोगों पर चाकू से हमला, एक की मौत, 4 घायल

Webdunia
सोमवार, 1 अगस्त 2022 (10:37 IST)
सोमरसेट (अमेरिका)। अमेरिका के मिनिसोटा प्रांत में विस्कॉन्सिन की एक नदी में जलक्रीड़ा के दौरान एक व्यक्ति द्वारा चाकू से किए गए हमले में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जलक्रीड़ा में करीब 20 लोग शामिल थे। 
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सेंट क्रोइक्स काउंटी के शेरिफ (कानूनी अधिकारी) स्कॉट नूडसन ने बताया कि हमले का संदिग्ध मिनिसोटा निवासी 52 वर्षीय शख्स है। यह घटना शनिवार को उस वक्त हुई, जब हमले के शिकार लोग और संदिग्ध नदी में जलक्रीड़ा के लिए गए थे। वे दो अलग-अलग समूहों के साथ जलक्रीड़ा कर रहे थे जिनमें करीब 20 लोग शामिल थे।
 
उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि हमलावर ने चाकू से उन पर हमला क्यों किया। यह भी जांच की जा रही है कि क्या संदिग्ध और पीड़ित पहले से एक-दूसरे को जानते थे। यह घटना मिनियापोलिस के पूर्व में 56 किलोमीटर की दूरी पर सोमरसेट के पास हुई। घटना में मिनिसोटा का 17 वर्षीय किशोर मारा गया।
 
शेरिफ कार्यालय ने बताया कि घायलों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर है। शेरिफ कार्यालय ने घायलों के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। हालांकि उसने बताया कि घायलों में 20 वर्षीय एक युवक, विस्कॉन्सिन के लक से 22 वर्षीय युवक, मिनेसोटा में एल्क रिवर से 22 वर्षीय युवक और मिनेसोटा के बर्न्सविले से 24 वर्षीय महिला शामिल है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका ने भारतीय महिलाओं और बच्चो को बख्शा, पुरुष को लगाई बेड़ियां

Earthquake: दिल्ली NCR में भूकंप के बाद लोग दहशत में, सुनाई आपबीती

GIS 2025: जीआईएस में ओडीओपी एक्स-पो से लोकल उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

MP: 1 अप्रैल से नए लो alcoholic beverage bars खुलेंगे, 19 स्थानों पर शराब की बिक्री बंद होगी

Jamui News: बिहार के जमुई में दो पक्षों में तनाव, ईंट-पत्थर चले, इंटरनेट बंद

अगला लेख
More