अमेरिका ने कसा उत्तर कोरिया पर शिकंजा, किम ने ट्रंप को बताया 'पागल'

Webdunia
शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 (08:02 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस आदेश से निराश प्योंगयांग के नेता किम जोंग उन ने ट्रंप को पागल करार दिया। उन्होंने कहा है कि उसका यह परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम जारी रहेगा तथा वह अमेरिका के खिलाफ अन्य उपायों पर गंभीरता से विचार करेगा। 
 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध की घोषणा करते हुए कहा कि चीन के सेंट्रल बैंक ने अन्य चीनी बैंकों को प्योंगयांग के साथ कारोबार रोकने के लिए कहा गया है।
 
उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र में अपने पहले भाषण देने के दौरान उत्तर कोरिया को बर्बाद करने की धमकी दी थी। ट्रंप ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का मजाक उड़ाते हुए राकेट मैन कहा था। ट्रंप ने कहा कि किम को नहीं पता कि वो आत्महत्या करने की राह पर चल रहा है।
 
इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने भी उत्तर कोरिया के ऊपर परमाणु परीक्षण करने पर नए प्रतिबंध लगाए थे। सुरक्षा परिषद 2006 से अब तक नौ बार उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगा चुका है।
 
ट्रंप ने कहा कि मानवता के लिए सबसे ख़तरनाक हथियार विकसित करने के लिए उत्तर कोरिया को जिन स्रोतों से फंडिंग मिलती है, उन्हें रोकने के लिए ये कदम उठाए गए हैं।
 
राष्ट्रपति ने कहा कि परमाणु हथियारों और मिसाइल कार्यक्रमों को फ़ंड करने के लिए उत्तर कोरिया बहुत लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक प्रणाली का दुरुपयोग करता रहा है। ये प्रतिबंध सिर्फ़ एक देश पर लगाए गए हैं और वह देश उत्तर कोरिया है।
 
अमेरिका द्वरा उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने के बाद से अब अमेरिका के राजकोष विभाग को उन कंपनियों और आर्थिक संस्थानों पर कार्रवाई करने का अधिकार मिल गया है, जिनसे व्यापारिक रिश्ते उत्तर कोरिया से हैं।
 
वित्त विभाग के मंत्री स्टीवन म्यूचिन ने कहा कि उत्तर कोरिया में कारोबार करने वाले बैंकों को अमेरिका में काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
 
इससे पहले उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री रि योंग हो ने ट्रंप के संबोधन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा था कि संरा में ट्रप का संबोधन भौंकने की तरह लग रहा था। उन्होंने कहा, 'कुत्ता भौंकता है, काफिला चलता रहता है।' (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

आवारा कुत्तों से बचने के लिए इमारत की तीसरी मंजिल तक दौड़ी गाय, क्रेन की मदद से नीचे उताया

विदेश मंत्री डार ने बताया, भारत से किस तरह की वार्ता चाहता है पाकिस्तान?

LIVE : विजय शाह की याचिका पर सुनवाई सोमवार तक टली, FIR मामले में नहीं मिली राहत

नैनीताल चिड़ियाघर में जैव सुरक्षा, निगरानी प्रणाली मजबूत की गई

अगला लेख