dharma sangrah
✕

किम जोंग ने कहा- एटम बम का बटन मेरी टेबल पर

Webdunia
सोमवार, 1 जनवरी 2018 (09:41 IST)
सोल। उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग उन ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि वह उसके खिलाफ कभी युद्ध शुरू नहीं कर सकता।
 
किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों की क्षमता का उल्लेख करते हुए कहा कि उसने ऐसी परमाणु मिसाइल विकसित कर ली हैं जिनकी मारक क्षमता बहुत दूर तक है और वह अमेरिका के किसी भी क्षेत्र में मार कर सकती हैं।
 
नव वर्ष के अवसर पर टेलीविजन पर प्रसारित अपने भाषण में किम जोंग उन ने कहा कि हमारे परमाणु हथियार अमेरिका के किसी भी क्षेत्र में हमला करने में सक्षम हैं और यह धमकी नहीं बल्कि वास्तविकता है तथा इन्हें नियंत्रित करने वाला एक ऐसा बटन हमेशा मेरी टेबल पर रहता है।


परमाणु हथियारों का लॉन्च बटन : उत्तर कोरियाई के नेता किम जोंग उन ने अपने नए साल के एक संदेश में कहा कि परमाणु हथियारों का लॉन्च बटन हमेशा उसकी पहुंच में है। पिछले कई माह से उसके परमाणु कार्यक्रमों को लेकर विश्वस्तर पर तनाव की स्थिति है।
 
 
उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र होने के अपने दावों को दोहराते हुए किम ने कहा, ‘परमाणु हथियारों का लॉन्च बटन हमेशा मेरी पहुंच में है। यह कोई ब्लैकमेलिंग नहीं बल्कि वास्तविकता है।’ (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

नवीनतम

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

अगला लेख