Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
लंदन। टेक्सास यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट्स द्वारा किए गए रिसर्च के मुताबिक इस खूबसूरत महिला का फिगर दुनिया में सबसे आकर्षक है। विज्ञान के अनुसार इनके फिगर के सामने दुनिया की हर महिला का फिगर फीका है।
आज के मॉडर्न और फिटनेस कॉन्सश दुनिया में लोग, खासकर लड़कियां अपने फिगर को लेकर काफी जागरूक रहती हैं। चाहे घंटों जिम में पसीना बहाना हो या अपनी डाइट बनाए रखना हो, लड़कियां अपने फिगर पर काफी ध्यान देती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, दुनिया में किस महिला के फिगर को साइंस सबसे बेस्ट मानता है?
क्या जानते हैं कि किन मानकों के आधार पर यह तय किया जाता है कि महिला की बॉडी सर्वश्रेष्ठ है या नहीं? टेक्सास यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च कर इस बात का पता लगाया है कि दुनिया में किस महिला का फिगर सबसे अच्छा है? इस सवाल का जवाब है ब्रिटिश मॉडल केली ब्रुक का।
केली के फिगर को वैज्ञानिकों ने सबसे अच्छा माना है। उनके मुताबिक, ना तो केली दुबली हैं, ना ही मोटी। उनकी बॉडी का हर एक हिस्सा परिपूर्ण है। वैज्ञानिकों ने इस रिसर्च में पहले लोगों से पूछा था कि उनके मुताबिक, आकर्षक फिगर वाली महिला के शरीर का माप क्या होना चाहिए?
लोगों ने जो जवाब दिया था, उसमें एक महिला की लंबाई, उसके बाल, वजन, चेहरे का आकार और हिप्स तक शामिल थे। लोगों के जवाब के हिसाब से केली इन सारे मानकों पर खरी साबित हुईं और फिगर को दुनिया में सबसे बेस्ट मान लिया गया। वैसे केली की फोटोज देख, आप भी इस बात से सहमत हो जाएंगे कि उनका फिगर सच में कमाल का है।
टेक्सास यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक, परफेक्ट फिगर वाली महिला बनने के लिए कुछ खास पैमानों पर खरा उतरना पड़ता है। जैसेकि महिला की उंचाई 1.68 मीटर होनी चाहिए। महिला के ब्रेस्ट, वेट और हिप्स का नाप 99-63-91 होना चाहिए।
इन सारे पैमानों पर खरा उतरने वाली केली 2015 से लेकर अभी तक इस खिताब पर बनी हुई हैं। आज भी उनकी बॉडी को दुनिया में सबसे आकर्षक माना जाता है।