हस्‍तलि‍खि‍त लेखों से होगा खुलासा… वैज्ञानि‍क न्‍यूटन के दिमाग में क्‍या चल रहा था?

Webdunia
मंगलवार, 1 जून 2021 (11:44 IST)
महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन के हस्तलिखित लेखों की लंदन में जल्द ही नीलामी होने जा रही है। इन लेखों से पता चलता है कि उस वक्त न्यूटन के दिमाग में क्या चल रहा था।

नीलामीकर्ता क्रिस्टीज ने मंगलवार को बताया कि इन पन्नों पर आइजैक न्यूटन ने ‘प्रिंसिपिया’ पर किए अपने कार्य को संक्षेप में उतारा है। प्रिन्सिपिया या ‘फिलॉसफी नेचुरालिस प्रिंसिपिया मैथेमैटिका’ (प्राकृतिक दर्शन के गणितीय सिद्धान्त) में गुरुत्वाकर्षण और गति के सिद्धांतों का वर्णन है।

1687 में छपी यह किताब लातिन भाषा में है। यह किताब तीन भागों में विभाजित है। इसी पुस्तक में न्यूटन के गति के नियम, न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण का नियम और केप्लर के ग्रहीय गति के नियमों की उत्पत्ति बताई गई थी। प्रिंसपिया को विज्ञान के इतिहास के सर्वाधिक महत्वपूर्ण किताबों में गिना जाता है। किताब के पहले संस्करण की नीलामी 2016 में 37 लाख डॉलर में हुई थी।  लंदन में क्रिस्टीज में किताबों और हस्तलिखित दस्तावेजों के प्रमुख थॉमस वेनिंग ने कहा कि यह किताब ‘ब्रह्मांड के बारे में हमारी समझ को नया आधार देगी’

लेखों के आधे भाग से इसका दूसरा संस्करण निकाले जाने की योजना है। इनमें स्कॉटलैंड के गणितज्ञ और खगोल विज्ञानी डेविड ग्रेगरी की टिप्पणियां और डायग्राम शामिल हैं। न्यूटन 1690 के दशक में जब ‘प्रिंसिपिया’ पर काम कर रहे थे तभी इन दोनों वैज्ञानिकों की मुलाकात हुई थी। हालांकि अब लोगों में इस बात की दिलचस्पी बढ़ गई है कि नीलामी कितने तक में होती है। जिससे काफी अहम जानकारियां मिलने का अनुमान है।

आइजक न्यूटन इंग्लैंड के वैज्ञानिक थे, जिन्हें उनके गुरुत्वाकर्षण का नियम और गति के सिद्धांत की खोज के लिए जाना जाता है। वैज्ञानिक होने के साथ ही वह गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक और ज्योतिष एवं दार्शनिक भी थे। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने बाइबिल हेर्मेनेयुटिक्स पर अधिक लिखा था लेकिन फिर भी वह प्राकृतिक विज्ञान को लेकर ज्यादा जाने जाते है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर आई थी पाकिस्‍तान के लिए जासूसी करने वाली ज्‍योति मल्‍होत्रा, जांच एजेंसी हैरान, क्‍यों शेयर नहीं की विजिट

क्या MP के मंत्री विजय शाह पर गिरेगी गाज, सुप्रीम कोर्ट को माफी मंजूर नहीं

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को हुआ प्रोस्टेट कैंसर, जानिए कितनी खतरनाक है यह बीमारी, लक्षण और उपचार

संभल शाही जामा मस्जिद विवाद पर हाईकोर्ट आज सुनाएगा अहम फैसला कि ASI सर्वेक्षण होगा या नहीं, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के सम्मान में इंदौर में राजवाड़ा में पहली बार कैबिनेट की बैठक

अगला लेख