dharma sangrah
✕

3 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले के बाद बोला ईरान- हमारे क्षेत्र से नर्क को बाहर निकालो

Webdunia
बुधवार, 8 जनवरी 2020 (08:18 IST)
ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की हमले में मौत के बाद ईरान और अमेरिका में तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान ने इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों से हमले किए। खबरों के अनुसार असद और इरबिल और ताजी के अमेरिकी सै‍न्य बेस पर ईरान ने ये हमले किए।
ALSO READ: मंडराया युद्ध का खतरा, ईरान ने 3 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागी मिसाइलें, दुबई-हाइफा पर हमले की धमकी
मिसाइलों से हमले के बाद ईरान की मिलिट्री की तरफ से ट्‍वीट किया गया- 'हमारे क्षेत्र से नर्क को बाहर निकालो।' ईरान ने अमेरिका पर और हमले की धमकी दी है। ईरान ने कहा है कि अमेरिका ने और हमले किए तो अच्छा नहीं होगा।
 
इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्र को संबोधित करने वाले थे लेकिन मौजूदा हालातों को देखते हुए उन्होंने यह टाल दिया है। वे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मौजूदा स्थिति पर चर्चा कर रहे हैं।
 
खबरों के अनुसार अमेरिका ने खाड़ी देशों में विमान सेवा पर रोक लगा दी है। इराक के आसमानों में कई अमेरिकी विमान देख गए हैं। 3 जनवरी को अमेरिका ने हवाई हमले किए थे। इसमें कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी।

ईरान के विदेश मंत्री विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने कहा है कि आत्मरक्षा के लिए यह कदम उठाया है। विदेश मंत्री ने कहा कि यूएन अनुच्छेद 51 के तहत हमला किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

LIVE: उत्तराखंड में खाई में गिरी बस, 6 की मौत

'राजीव की मौत के बाद पूरी तरह टूट गई थी...': किताब लॉन्च पर भावुक हुईं सोनिया गांधी

राहुल गांधी ने पहली बार बताई अपनी गर्लफ्रेंड की बात, कौन है वो

जब गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट ले गए राहुल गांधी, जहां मिले थे राजीव-सोनिया: सुनाया कैंब्रिज का दिलचस्प किस्सा

अगला लेख