Hanuman Chalisa

मंगल ग्रह पर उतरा 'इनसाइट' यान मिशन के कार्यों की शुरुआत के लिए तैयार

Webdunia
शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018 (21:16 IST)
वॉशिंगटन। पिछले हफ्ते मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरने वाले नासा के अतंरिक्ष यान 'इनसाइट' से प्राप्त ताजा तस्वीरों में उसकी रोबोटिक भुजा कुछ उठाने की तैयारी करती दिख रही है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी।
 
 
नासा ने एक बयान में बताया कि करीब 2 मीटर तक की पहुंच रखने वाली इस भुजा का प्रयोग यान के डेक से वैज्ञानिक उपकरणों को उठाने और उन्हें मंगल की सतह पर लावा से बने मैदानी इलाके 'एलिसियम प्लेनिशिया' पर आराम से रखने के लिए किया जाएगा। एलिसियम प्लेनिशिया वह समतल भूमि है, जहां 26 नवंबर को 'इनसाइट' उतरा है।
 
एजेंसी ने कहा कि यह भुजा सबसे पहले अपनी कोहनी में स्थित इंस्ट्रूमेंट डिप्लॉयमेंट कैमरा (आईडीसी) का इस्तेमाल कर यान के सामने मौजूद मैदान की तस्वीर लेगी। इन तस्वीरों की मदद से मिशन की टीम के सदस्य यह निर्धारित कर पाएंगे कि 'इनसाइट' के भूकंपमापी एवं ताप प्रवाह उपकरण को कहां स्थापित करना है। ये एकमात्र ऐसे उपकरण हैं जिन्हें पहली बार किसी दूसरे ग्रह की सतह पर रोबोटिक प्रक्रिया से स्थापित किया जा रहा है।
 
कैलिफोर्निया के पासाडेना स्थित 'जेट प्रपल्शन लैबोरेटरी (जेपीएल)' में मिशन के प्रधान अनुसंधानकर्ता ब्रूस बैनर्ड्ट ने कहा कि आज हम अपने कार्यस्थल की पहली झलक देख सकते हैं। 'भूकंपीय जांच, भूगणित एवं ताप अंतरण' के प्रयोग से आंतरिक अन्वेषण (इनसाइट) मिशन एक रोबोटिक अंतरिक्ष यान है जिसे लाल ग्रह (मंगल) के आंतरिक हिस्सों के गहन अध्ययन के लिए डिजाइन किया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

नवीनतम

बलूचिस्तान में आजादी का जश्न, पाकिस्तानी प्रतीकों को हटाने का ऐलान, पाकिस्तानी सेना का कड़ा पहरा

क्या बिना संसद में परिसीमन बिल पास हुए बदल जाएंगी लोकसभा की सीटें? जानिए संविधान का वो नियम जो कोई नहीं बताता

Independence Day 2026: आजादी के लिए लड़े ये 10 महान क्रांतिकारी, इनके बलिदान से मिली स्वतंत्रता

कौन बनेगा राम मंदिर ट्रस्ट का CEO? 5200 आवेदनों में से 18 शॉर्टलिस्ट

80वां स्वतंत्रता दिवस 2026: जानिए इस बार की खास तैयारियां और पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण

अगला लेख