Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

इंडोनेशिया में जेल तोड़कर 200 कैदी फरार

हमें फॉलो करें jail
जकार्ता , शनिवार, 6 मई 2017 (08:35 IST)
जकार्ता। इंडोनेशिया में रिआऊ प्रांत के पेंकांबरू में क्षमता से अधिक भरी एक जेल को तोड़कर 200 कैदी शुक्रवार को फरार हो गए।
 
कानून मंत्रालय के स्थानीय कार्यालय के प्रमुख फर्डिनांड सियागियन ने कहा कि रिआऊ प्रांत के पेंकांबरू स्थित इस जेल में कैदियों ने सुरक्षा बलों पर बुरे व्यवहार को लेकर शिकायत की थी और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। उन्होंने एक टेलीविजन से कहा कि यह घटना जुमे की नमाज से पहले हुई है।
 
रिआऊ पुलिस के प्रवक्ता गुंतूर आर्यो तेजो ने कहा कि 77 कैदियों को पुन: पकड़ लिया गया है जबकि लगभग 200 कैदी फरार हो गए। इस जेल में कैदियों को रखने की क्षमता सिर्फ 700 है लेकिन इसमें 1,800 कैदियों को रखा गया था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंडिगो की दोहा उड़ान शुरू