Publish Date: Wed, 17 Jul 2019 (21:07 IST)
Updated Date: Wed, 17 Jul 2019 (21:23 IST)
दुबई। ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के वीजा के साथ भारतीय पासपोर्टधारक संयुक्त अरब अमीरात के सभी आगमन केंद्रों पर विजिट वीजा पा सकते हैं।
दुबई में निवास और विदेशी मामलों के महानिदेशालय (जीडीआरएफए) ने सोमवार को ट्वीट कर एक वीडियो पोस्ट की जिसमें उन शर्तों का उल्लेख किया गया है जिनके तहत यह सुविधा मिलेगी। जीडीआरएफए ने बताया कि भारतीय यात्री 1,874 रुपए का शुल्क और 375 रुपए का सेवा शुल्क देकर प्रवेश परमिट पा सकते हैं।
उसने वीडियो में कहा कि प्रवेश परमिट के साथ संयुक्त अरब अमीरात के भीतर अधिकतम 14 दिन तक रहा जा सकता है और इसे एक बार बढ़ाया जा सकता है। परमिट के नवीनीकरण का शुल्क 4,687 रुपए और सेवा शुल्क 375 रुपए होगा।