फ्लोरिडा की ओर बढ़ा इरमा, भारतीय दूतावास ने बनाई हेल्पलाइन

Webdunia
रविवार, 10 सितम्बर 2017 (07:50 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका में भारतीय दूतावास ने इरमा तूफान के मद्देनजर भारतीयों की मदद के लिए 24 घंटे चलने वाली एक हेल्पलाइन की शुरुआत की। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि वहां भूस्लखन होने पर फ्लोरिडा में प्रलयकारी प्रभाव हो सकते हैं।
 
इरमा तूफान की तैयारियों पर एक समीक्षा बैठक के बाद अमेरिका में भारतीय राजदूत नवतेज सरना ने कहा कि हम घटनाक्रमों पर मिनट प्रति मिनट नजर रख रहे हैं। हमने हॉटलाइन्स स्थापित की हैं। हम फ्लोरिडा क्षेत्र के नेताओं के साथ संपर्क में है। हॅाटलाइन नम्बर 202-258-8819 है।
 
सरना ने कहा कि हमने न्यूयार्क में हमारे महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को मदद के लिए अटलांटा की ओर जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि आपात पासपोर्ट और वीजा सेवाएं उपलब्ध हों।
 
इस बीच, फ्लोरिडा में बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकियों ने, उस जगह से हटने के अमेरिकी अधिकारियों के आदेश के बावजूद वहीं रहने का फैसला किया है।
 
इरमा तूफान फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा है। भारतीय अमेरिकियों के कई होटल फ्लोरिडा में हैं। इन लोगों ने अपने होटल लोगों की मदद के लिए खुले रखे हैं। इसी तरह मंदिरों और सामुदायिक भवनों को भी खुला रखा गया है। भारतीय गैर लाभकारी संगठन जैसे सेवा आदि तूफान से प्रभावित लोगों को भोजन तथा अन्य आवश्यक सामग्री मुहैया कराने की तैयारी कर रहे हैं।
 
वर्ष 2101 की जनगणना के अनुसार, फ्लोरिडा के मियामी फोर्ट लाउडेरडेल वेस्ट पाम बीच इलाके में इरमा का सर्वाधिक असर पड़ने की आशंका है। इस जगह पर भारतीय अमेरिकियों की संख्या 40,000 से अधिक है। 
 
इरमा के मद्देनजर प्रशासन ने फ्लोरिडा में 60 लाख से अधिक लोगों को वहां से हटने के लिए कहा है। इनमें हजारों की संख्या में भारतीय अमेरिकी हैं। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

पराली जलाने की घटनाएं: हरियाणा सरकार ने कृषि विभाग के 24 अधिकारियों को निलंबित किया

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

बम की फर्जी सूचना देने वाले नाबालिग लड़के ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस जुटी जांच में

अमित शाह बोले, कानूनों में स्पष्टता की कमी से न्यायिक हस्तक्षेप की होती है जरूरत

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड निकिता पोरवाल बोलीं, मेरे परिवार को लड़का होने की उम्मीद थी लेकिन मेरे जन्म का जश्न मनाया

अगला लेख
More