भारतीय-अमेरिकी रामास्वामी ने की चीन से आर्थिक आजादी की घोषणा की मांग

Webdunia
शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023 (18:46 IST)
Vivek Ramaswamy: अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन (Indian-American Republican leader) नेता विवेक रामास्वामी (Vivek Ramaswamy) ने चीन से 'आर्थिक आजादी' घोषित करने की मांग की है जिसके लिए उन्होंने भारत जैसे देशों से संबंधों में विस्तार समेत कुछ कदम सुझाए हैं।
 
रामास्वामी ने गुरुवार को अपने गृहराज्य ओहायो में प्रमुख विदेश नीति भाषण में चीनी-नियंत्रित दवा आपूर्ति श्रृंखलाओं से दूरी बनाने और सैन्य खर्च बढ़ाने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया। बायोटेक उद्यमी रामास्वामी (38) ने कहा कि हम यहां इस बात का स्पष्ट और व्यावहारिक दृष्टिकोण रख रहे हैं कि हम वास्तव में अंतत: चीन से आर्थिक आजादी की घोषणा करेंगे।
 
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में पिछले महीने रिपब्लिकन खेमे की पहली प्राइमरी में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद से रामास्वामी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। रामास्वामी ने कहा कि अगर वे नवंबर 2024 में देश के राष्ट्रपति निर्वाचित होते हैं तो चीन से आर्थिक आजादी की घोषणा करने की उनकी नीति के 4 तत्व होंगे। इसमें जलवायु परिवर्तन एजेंडा से आजादी की घोषणा भी शामिल है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

अगला लेख
More