शीर्ष अमेरिकी सीनेटर बोले, भारत-अमेरिका के रिश्ते व्यापक, गहरे एवं प्रगति पर

Webdunia
शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 (09:15 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के एक शीर्ष सीनेटर ने गुरुवार को कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते व्यापक, गहरे एवं प्रगति पर हैं। साथ ही उन्होंने वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास चीन की सेना के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सैनिकों की शहादत पर दु:ख भी व्यक्त किया।
ALSO READ: 5 अगस्त को अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर प्रदर्शित किए जाएंगे भगवान राम के चित्र
पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को दोनों सेनाओं के बीच हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू के साथ बातचीत के बाद सीनेटर कोरी गार्डनर ने कहा कि अमेरिका और भारत के संबंध व्यापक, गहरे और प्रगति पर हैं। हमने यह चर्चा की कि हमारे राष्ट्रों के बीच क्षेत्र में साझा चुनौतियों तथा आक्रामकता का मुकाबला करने और हिन्द-प्रशांत में नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग कितना महत्वपूर्ण है।
 
कोलोराडो से रिपब्लिकन सीनेटर गार्डनर पूर्वी एशिया, प्रशांत और अंतरराष्ट्रीय साइबर सुरक्षा नीति पर सीनेट की विदेश मामलों की उपसमिति के अध्यक्ष भी हैं। उनके कार्यालय ने बताया कि उन्होंने अमेरिका और भारत के रिश्तों की महत्ता के संबंध में संधू के साथ फोन पर बातचीत की।
 
उन्होंने कहा कि बातचीत की शुरुआत में मैंने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच हिंसक झड़प में भारतीय जवानों की शहादत पर शोक जताया। गार्डनर ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध गहरे करने के लिए मैं राजदूत संधू के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कामकाजी घंटे बढ़ाए जाने के विवाद के बीच क्या बोले आकाश अंबानी

EPFO ने ब्याज दर तो नहीं बढ़ाई, EDLI स्कीम में किया बदलाव, जानिए किसको मिलेगा फायदा

अयोध्या रेलवे स्टेशन पर साधु ने पीएसी जवान को त्रिशूल से घायल किया

योगी बोले, महाकुंभ 2025 ने पूरी दुनिया को एक भारत श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश

पाकिस्तानी नंबर से फडणवीस के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

Bank holidays in March 2025: मार्च में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, जान लीजिए कब हैं छुट्टियां

Diplos Max electric scooter : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया धमाका, जानिए कीमत और फीचर्स

हिमाचल में भारी बारिश और हिमपात के कारण कई जगह भूस्खलन, कुल्लू में 112 सड़कें अवरुद्ध

फेफड़ों में संक्रमण से पीड़ित पोप ने शनिवार को किया आराम, चिकित्सकों ने दी जानकारी

शाह ने की Manipur की सुरक्षा संबंधी स्थिति की समीक्षा, राष्ट्रपति शासन के बाद पहली बैठक

अगला लेख
More