पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष से भारत चिंतित, ब्लू लाइन पर बिगड़ते हालात पर है नजर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024 (18:07 IST)
Israel-Hezbollah War : दक्षिण लेबनान में तेज होते संघर्ष में संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षकों के फंस जाने की खबरों के बीच भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में बिगड़ते सुरक्षा हालात को लेकर चिंतित है। उसने कहा, हम ‘ब्लू लाइन’ पर बिगड़ते सुरक्षा हालात पर करीब से नजर बनाए हुए हैं।
ALSO READ: विश्व में संघर्षों और तनावों के समय भारत-आसियान मित्रता महत्वपूर्ण : PM मोदी
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह भी कहा कि भारत हालात पर करीब से नजर बनाए हुए है। उसने कहा, हम ‘ब्लू लाइन’ पर बिगड़ते सुरक्षा हालात को लेकर चिंतित हैं। हम हालात पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा रेखांकित ब्लू लाइन 120 किलोमीटर लंबी है और लेबनान को इसराइल और गोलान हाइट्स से अलग करती है लेकिन यह कोई आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय सीमा नहीं है।
ALSO READ: इसराइल ने गाजा में स्कूल पर किए हवाई हमले, 28 लोगों की मौत, 54 अन्य घायल
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, संयुक्त राष्ट्र परिसरों की पवित्रता का सभी को सम्मान करना चाहिए तथा संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा और उनके कार्यक्षेत्र की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय किए जाने चाहिए। लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षण मिशन ‘लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल’ (UNIFIL) ने 10 अक्टूबर को एक बयान में कहा, ब्लू लाइन पर हाल में तनाव बढ़ने से दक्षिण लेबनान में कस्बों और गांवों में व्यापक विनाश हो रहा है।
ALSO READ: इसराइल ने गाजा पर किया हवाई हमला, दर्जनों लोगों की मौत, चेतावनी के बाद सैकड़ों ने छोड़ा घर
बयान में आरोप लगाया गया, पिछले दिनों में हमने नकौरा और अन्य क्षेत्रों में लेबनान में इसराइल की ओर से घुसपैठ देखी है। इसराइल रक्षा बल (आईडीएफ) के सैनिकों ने लेबनान में हिजबुल्लाह के तत्वों के साथ संघर्ष किया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर, बुकिंग, किराया, रूट की पूरी जानकारी

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

बाल पोर्नोग्राफी के खिलाफ अभियान में 12 देशों में 20 लोग गिरफ्तार : इंटरपोल

तमिलनाडु तट पर मिली रहस्यमयी 'मनहूस मछली' क्या तबाही की है भविष्यवाणी, 2011 सुनामी के पहले भी आई थी नजर

बिहार की सभा में राहुल गांधी ने राज्य को बताया भारत की अपराध राजधानी

अगला लेख