dharma sangrah

इमरान के फेसबुक से क्‍यों गायब हो गया था ब्‍लू टि‍क का न‍िशान?

Webdunia
रविवार, 10 मई 2020 (14:48 IST)
पाक‍िस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के फेसबुक से अचानक ब्लू टिक का न‍िशान गायब हो गया था। जैसे ही यह खबर सोशल मीड‍िया में आई, वैसे ही इसे लेकर जमकर चर्चा शुरु हो गई थी।

दरअसल, सोशल नेटवर्किंग साइट से पाकि‍स्‍तानी पीएम के ऑफिशल फेसबुक पेज को वेरिफाई करने के लिए दिया गया ब्लू टिक गायब हो गया था। शनिवार को इस पर सोशल मीडिया यूजर्स की नजर पड़ी तो हंगामा मच गया।

क‍िसी ने कहा क‍ि पाक‍िस्‍तान में तख्‍ता पलट हो गया है। तो क‍िसी कुछ और अंदाजा लगाया। इसे लेकर तरह-तरह के तर्क द‍िए गए। इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। हालांकि बाद में ब्लू टिक वापस नजर आने लगा। ऐसा कहा जा रहा है कि यह कोई तकनीकी दिक्कत थी, ज‍िसे बाद में सुधार ल‍िया गया।

सोशल मीडिया को वॉच करने वाली एक बहुराष्‍ट्रीय पीआर कंपनी बीसीडब्‍ल्‍यू ने कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट जारी की थी। इस र‍िपोर्ट में बताया गया था क‍ि दुनिया का कौन सा नेता फेसबुक पर कितना लोकप्र‍िय या चर्चित है। इसमें इमरान खान सबसे ज्यादा इंगेजमेंट की लिस्ट में शामिल थे। र‍िपोर्ट के मुताबि‍क इमरान ने 71 इंटरैक्शन किए थे और उनका इंटरैक्शन रेट 0.18% था।

इसी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फेसबुक का खूब इस्‍तेमाल किया था। पीएम मोदी फेसबुक पर दुनियाभर के नेताओं में सबसे ज्‍यादा पॉपुलर है। नरेंद्र मोदी के निजी पेज को 4 करोड़ 47 लाख लोगों ने लाइक किया है। वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय के फेसबुक पेज को एक करोड़ 37 लाख लोगों ने लाइक किया है।

ऐसे में पाक‍िस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान के अकांउट से ब्‍लू टि‍क गायब हो जाना बेहद चौंकाने वाला था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: CBI करेगी दिशा सालियान मामले की जांच

पति ने छोड़ा साथ, तीन बेटों की जिम्मेदारी… फिर भी नहीं टूटी बबीता, ठेले से दुकान तक पहुंची ‘आत्मनिर्भरता’ की कहानी

कीर्तिखाल का भैरवगढ़ी मंदिर: गढ़वाल के रक्षक काल भैरव का धाम, जानें क्या है खास

गन्ने के खेत से विदेशी बाजार तक पहुंची यूपी की एक्सपोर्ट चेन, निर्यात नीति ने बदली तस्वीर

GIDC प्लॉट धारकों के लिए बड़ी राहत: राज्य सरकार ने घोषित की 'GIDC एम्नेस्टी स्कीम'

अगला लेख