Hanuman Chalisa

छटपटा रहा है पाकिस्तान, पीएम मोदी से बात करने का वक्त मांग रहे इमरान

Webdunia
शुक्रवार, 1 मार्च 2019 (11:19 IST)
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच भारत को बड़ी कूटनीतक जीत हासिल हुई है। युद्ध के डर से एक ओर जहां पाकिस्तान में महंगाई आसमान छू गई है तो वहीं दूसरी ओर इमरजेंसी लगी हुई है। साथ ही उनकी सेना बॉर्डर पर लगी हुई है जो कि ज्यादा समय तक खर्चा वहन नहीं कर सकती। इन सभी परिस्थितियों के बीच भारत के भारी दवाब के आगे पाकिस्तान झुकने के लिए मजबूर हो गया है। वह बार-बार शांति की बात कर रहा है।
 
 
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को सिर्फ 24 घंटे में एलान करना पड़ा कि वो भारतीय पायलट अभिनंदन को आज रिहा कर रहे हैं। कूटनीतिक दबाव और भारतीय सैन्य ताकत के आगे लाचार पाकिस्तान अब भारत से बातचीत के लिए छटपटा रहा है।
 
 
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत करना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर भारत सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है।


गौरतलब है कि संसद के संयुक्त सत्र में अपने भाषण के दौरान इमरान खान के कहा था कि मैंने नरेंद्र मोदी से फोन पर बात करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

पुलिसकर्मियों के लिए गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा: बच्चों की पढ़ाई के लिए 15 लाख का लोन, 2 से अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी राहत!

डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान से शांति समझौता! सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक बेनतीजा

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'

अगला लेख